By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव
राजनीती

लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

Last updated: 2024/06/19 at 11:23 AM
Share
3 Min Read
लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव
SHARE

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर से बीमा भारती को अपनी पार्टी का सिंबल दिया है। लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत जब्त करवा चुकीं बीमा भारती फिर से विधानसभा उपचुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगीं। टिकट लेने के लिए बीमा भारती मंगलवार को राबड़ी आवास पर गईं थी। वहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। 2020 में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। इस बार जनता दल यूनाईटेड ने कलाधर मंडल को टिकट दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई को वहां मतदान होगा। बीमा भारती के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीमा भारती ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी उन्हें सफलता नहीं मिली। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 14 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। जबकि 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 जून तक नाम वापस लिए जाएंगे। 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

2020 चुनाव में जेडीयू टिकट पर बीमा भारती को मिली थी जीत

वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रुपौली सीट पर जदयू के टिकट पर बीमा भारती को जीत मिली थी। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के शंकर सिंह को 9672 वोटों से हराया था। तीसरे स्थान पर महागठबंधन की ओर से सीपीआई प्रत्याशी विकास चंद्र मंडल रहे थे। लेकिन बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव के पहले जेडीयू छोड़ कर आरजेडी की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव में बीमा भारती को करारी हार का सामना करना पड़ा और वो तीसरे स्थान पर रहीं। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को जीत मिली, जबकि जदयू उम्मीदवार संतोष कुशवाहा दूसरे स्थान पर थे।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान
Next Article बलौदाबाजार आगजनी की घटना में मोटरसायकल जलने पर पत्रकार को 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत बलौदाबाजार आगजनी की घटना में मोटरसायकल जलने पर पत्रकार को 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….
प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?