By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत से रिश्तों पर ताइवान का चीन को सख्त संदेश- मोदी जी किसी धमकी में नहीं आने वाले…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > भारत से रिश्तों पर ताइवान का चीन को सख्त संदेश- मोदी जी किसी धमकी में नहीं आने वाले…
देश

भारत से रिश्तों पर ताइवान का चीन को सख्त संदेश- मोदी जी किसी धमकी में नहीं आने वाले…

Last updated: 2024/06/19 at 12:31 PM
Share
3 Min Read
भारत से रिश्तों पर ताइवान का चीन को सख्त संदेश- मोदी जी किसी धमकी में नहीं आने वाले…
SHARE

ताइवान और भारत के बीच संदेशों के आदान-प्रदान को लेकर चीन ने आलोचना की।

इस पर द्वीप राष्ट्र ने अब ड्रैगन के ऊपर पलटवार किया है। ताइवान के उप विदेश मंत्री टीएन चुंग-क्वांग ने कहा कि न तो हमारे राष्ट्रपति और न ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन से डरने वाले हैं।

दरअसल, चीनी विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी और ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बीच संदेशों के आदान-प्रदान पर आपत्ति जताई थी।

द्वीप राष्ट्र की ओर से भारत में 2024 के आम चुनावों में मोदी की जीत पर बधाई दी गई थी। भारत और ताइवान के बीच मजबूत संबंधों की बात पर चीन की आलोचना के बारे में ताइवानी उप विदेश मंत्री से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पीएम मोदी और हमारे राष्ट्रपति डरेंगे नहीं।’

दरअसल, चीन ने भारत के समक्ष विरोध जताते हुए कहा था कि नई दिल्ली को ताइवान के अधिकारियों की राजनीतिक चालों का विरोध करना चाहिए। ड्रैगन के मुताबिक, ताइवान उसका एक विद्रोही और अभिन्न प्रांत है। इसे मेन लैंड से फिर से मिलाया जाना चाहिए, भले ही बलपूर्वक ही क्यों न किया जाए।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था, ‘सबसे पहले तो यह कि ताइवान क्षेत्र में कोई राष्ट्रपति नहीं है। चीन ताइवान के अधिकारियों और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी प्रकार की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता है।

विश्व में केवल एक ही चीन है और ताइवान, चीनी गणराज्य का अविभाज्य हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि एक-चीन सिद्धांत अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पूरी तरह मान्यता प्राप्त मानदंड है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इस पर आम सहमति है।

आखिर बधाई संदेश में क्या कहा गया?
पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा था कि वह ताइवान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने यह टिप्पणी लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर ताइवान के राष्ट्रपति के बधाई संदेश में की थी।

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने मोदी को बधाई देते हुए पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में जीत पर मेरी हार्दिक बधाई।

हम तेजी से बढ़ती ताइवान-भारत साझेदारी को और आगे ले जाने, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करने के लिए उत्सुक हैं। इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए योगदान दिया जा सकेगा।

‘ मोदी ने इस बधाई संदेश का जवाब देते हुए पोस्ट में कहा, ‘लाई चिंग-ते, आपके गर्मजोशी भरे संदेश के लिए धन्यवाद। मैं ताइवान के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक व तकनीकी साझेदारी की दिशा में काम करते हुए और अधिक घनिष्ठ संबंधों की आशा करता हूं।’

The post भारत से रिश्तों पर ताइवान का चीन को सख्त संदेश- मोदी जी किसी धमकी में नहीं आने वाले… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हज के लिए पहुंचे 550 से अधिक लोगों की मौत, आखिर क्यों हो रहीं इतनी मौतें… हज के लिए पहुंचे 550 से अधिक लोगों की मौत, आखिर क्यों हो रहीं इतनी मौतें…
Next Article टाटा मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट टाटा मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन…
ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्य
जगह-जगह गड्ढों से त्रस्त व्यापारी, पानी से भरे गड्ढों में नहा कर जताया विरोध
जगह-जगह गड्ढों से त्रस्त व्यापारी, पानी से भरे गड्ढों में नहा कर जताया विरोध
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण: 77 खिलाड़ियों का हुआ चयन, सूची हुई जारी
छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण: 77 खिलाड़ियों का हुआ चयन, सूची हुई जारी
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?