By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद निभाएंगे नई जिम्मेदारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद निभाएंगे नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद निभाएंगे नई जिम्मेदारी

Last updated: 2024/06/20 at 3:15 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद निभाएंगे नई जिम्मेदारी
SHARE

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद अग्रवाल ने दो दिनों पहले विधायक पद से इस्तीफा दिया था। अग्रवाल (64) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को 5 लाख75 हजार 285 मतों से हराया था।

अग्रवाल ने बुधवार शाम नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना इस्तीफा सौंपा। अग्रवाल राज्य में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री थे।

विधायक के साथ जीता सांसद का चुनाव
आठ बार विधायक रह चुके अग्रवाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक 67,719 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अग्रवाल राज्य में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

मंत्री पद त्यागने के साथ हुए भावुक
अग्रवाल ने कहा कि मैं 35 साल तक विधायक रहा। मैंने अविभाजित मध्य प्रदेश में तीन साल और छत्तीसगढ़ में 16 साल मंत्री के रूप में लोगों की सेवा की। मैं अधिकारियों, कर्मचारियों, विधायकों और उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मेरे साथ काम किया और मेरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मेरे कार्यकाल के दौरान किसी को मेरी वजह से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हूं।
सांसद के तौर पर शुरू करेंगे नई पारी
अग्रवाल ने कहा ‘अब मैं सांसद के तौर पर नयी पारी शुरू करने जा रहा हूं। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि मैं उनके लिए काम करना और उनकी सेवा करना जारी रखूंगा।' बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर जीत हासिल की। इस चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

You Might Also Like

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यमुना में कम हुआ जल स्‍तर 6.20 फीट गिरा, वजीराबाद बैराज में जलस्तर यमुना में कम हुआ जल स्‍तर 6.20 फीट गिरा, वजीराबाद बैराज में जलस्तर
Next Article वोडाफोन ग्रुप ने इंडस टावर्स के शेयर बेच……भारती एयरटेल ने हिस्सेदारी खरीदी  वोडाफोन ग्रुप ने इंडस टावर्स के शेयर बेच……भारती एयरटेल ने हिस्सेदारी खरीदी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?