By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गर्मी से मिली राहत; पटना सहित कई जिलों में बारिश की हो चुकी शुरुआत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > गर्मी से मिली राहत; पटना सहित कई जिलों में बारिश की हो चुकी शुरुआत
राज्य

गर्मी से मिली राहत; पटना सहित कई जिलों में बारिश की हो चुकी शुरुआत

Last updated: 2024/06/20 at 6:38 PM
Share
4 Min Read
गर्मी से मिली राहत; पटना सहित कई जिलों में बारिश की हो चुकी शुरुआत
SHARE

बिहार के कई इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पटना, सीवान, भोजपुर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, छपरा समेत कई इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। आज मौसम विभाग ने 19 जिलों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। इन जिलों में पटना, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, रोहतास शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि सारण, मुजफ्फरपुर, नवादा, शेखपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा, मेघ गर्जन के आसार हैं। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने का पूर्वानुमान है। 

जानिए, किस जिले का कितना रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय  लखीसराय, जहानाबाद के एक दो स्थान पर गर्म दिन रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए गए। उन जिला के नाम इस प्रकार हैं। पटना 41.4, अरवल 41.1, राजगीर 41.2, मुंगेर 40.8, मुजफ्फरपुर 40.6, जमुई 40.5, बिक्रमगंज 40.4, बांका 40.2, औरंगाबाद 42.8, गोपालगंज 42.5, भोजपुर 42.5  बक्सर 42.3, डेहरी 42.2, जीरादेई 42.2, शेखपुर 41.8, गया 41.7, छपरा 41.2, नवादा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके अलावा भागलपुर 39.0, पूर्णिया 33.4, बाल्मीकिनगर 37.0,दरभंगा 36.4, सुपौल 33.4, फारबिसगंज 26.6, मधुबनी 36.1, मोतिहारी 38.4, बेगूसराय 37.8, कटिहार 35.7, अररिया 28.7 और बिक्रमगंज 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

किशनगंज के ठाकुरगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई

पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य के किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई एवं राज्य के शेष भागों में एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बरसात दर्ज की गई। वर्षा का विवरण इस प्रकार है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज 201.6 मिलीमीटर, कोटिया 192.4, तेरागांछ 185.5 मिलीमीटर, बहादुरगंज 104.2 मिलीमीटर, किशनगंज शहरी क्षेत्र में 103 मिलीमीटर एवं चारगड़ियां 70 मिलीमीटर। भीषण उष्ण लहर छपरा, शेखपूरा,बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल, सीवान, जमुई एवं वैशाली में जबकि उष्ण लहर पटना, गया, गोपालगंज, डेहरी, बांका एवं रोहतास में दर्ज किया गया। आज के न्यूमेरिक मॉडल के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। अगले 24 घंटो के दौरान बिहार के उत्तर पूर्व भाग के कुछ स्थानों एवं शेष बिहार  के एक या दो स्थान पर गरज, चमक एवं तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है । दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिला एवं पटना, सारण में अगले 24 घंटे के दौरान उष्ण लहर, दक्षिण मध्य के जिलों में उष्ण एवं आर्द्र दिवस की संभावना है।

You Might Also Like

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article निखिल ने दलजीत के साथ किया है कुछ गलत: करिश्मा तन्ना निखिल ने दलजीत के साथ किया है कुछ गलत: करिश्मा तन्ना
Next Article हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?