By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोकसभा में चुनावी हार के कारण तलाशने में जुटीं भाजपा की 40 टीमें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > लोकसभा में चुनावी हार के कारण तलाशने में जुटीं भाजपा की 40 टीमें
राजनीती

लोकसभा में चुनावी हार के कारण तलाशने में जुटीं भाजपा की 40 टीमें

Last updated: 2024/06/20 at 7:00 PM
Share
4 Min Read
लोकसभा में चुनावी हार के कारण तलाशने में जुटीं भाजपा की 40 टीमें
SHARE

स्थानीय मीडिया की नाराजगी भी एक कारण 

लखनऊ। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश से पार्टी का 8 प्रतिशत वोट चोरी हो गया है। इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई इसकी तलाश के लिए भाजपा ने 40 टीमें गठित कीं है। वोटों की चोरी के कारण तलाशे जा रहे हैं। साथ में घर के भेदियों की भी खोज हो रही है। कहा जा रहा है कि स्थानीय मीडिया की नाराजगी भी भाजपा के लिए हार का एक बड़ा कारण रहा है। इस पर भी विचार किया जा रहा ताकि हार के लिए जिम्मेदारी तय की जा सके। पार्टी की एसटीएफ की 40 टीमें 80 लोकसभा क्षेत्रों में जांच में जुटी हैं। हार की समीक्षा में कार्यकर्ताओं का गुस्सा और गुबार फूट रहा है। ठीकरा एकदूसरे के सिर फोड़ा जा रहा है। एक ओर प्रत्याशी हार के लिए पार्टी विधायकों या स्थानीय संगठन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। तो दूसरी ओर टास्क फोर्स की टीमों के सामने कार्यकर्ताओं का गुबार फूट रहा है। शायद इस कवायद के पीछे पार्टी की मंशा भी यही है। असल में पार्टी 2027 के बड़े लक्ष्य को साधने के लिए अपनी छोटी इकाइयों को साधने में जुट गई है। वहीं लोकल मीडिया पर भी अब ध्यान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले स्थानीय मीडिया को विज्ञापन और बयानों से दूर रखा गया था, जिसका खामियाजा भाजपा को बड़ी हार के तौर पर देखने को मिली है। 

मोदी योगी से नाराजगी नहीं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा है हार का कारण
दरअसल लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह खामोशी की चादर ओढ़ी, उससे भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। सीटें 62 से घटकर 33 रह गईं और वोट शेयर 49.98 फीसदी से गिरकर 41.37 प्रतिशत पर आ गया। पार्टी में इससे बेचैनी है। यही कारण है कि समीक्षा खासतौर से पार्टी के संगठनात्मक मंडल स्तरीय इकाई को शामिल किया गया है। टास्क फोर्स की टीमों को निर्देश हैं कि मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बात जरूर सुनी जाए। अब जांच टीम जब मंडल अध्यक्षों से बात कर रही हैं, तो उनके भीतर की नाराजगी बाहर आ रही है। सब अपने-अपने हिसाब से हार के कारण बता रहे हैं। इसमें चुनाव पूर्व सर्वे में खारिज चेहरों को भी फिर से टिकट दिए जाने की बात शामिल है। समीक्षा में सामने आ रहा है कि टिकट पाकर मोदी लहर पर सवार प्रत्याशियों खासकर रिपीट किए गए सांसदों ने चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की।अधिकांश जगह कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी या योगी से कोई नाराजगी नहीं है। मगर जनप्रतिनिधियों को लेकर गुस्सा है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने की बात भी कही गई है। थाने-चौकियों, तहसील में सुनी नहीं जाती। सूत्रों की मानें तो कुछ कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि सांसद-विधायकों के अपने काम तो नहीं रुकते, मगर कार्यकर्ता का कोई काम नहीं हो पाता। अग्निवीर को लेकर भी कई जगह युवाओं की नाराजगी की बात सामने आई है। जातीय बिखराव पर कहा कि विपक्षी गठबंधन संविधान और आरक्षण खत्म किए जाने का नेरेटिव सेट करने में सफल रहा। 

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next Article छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश के साथ चलेगी अंधड़, अधिकतम तापमान में गिरावट छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश के साथ चलेगी अंधड़, अधिकतम तापमान में गिरावट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?