By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  दूसरे वीकेंड में भी  ‘मुंज्या’ ने की जबरदस्त कमाई 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > मनोरंजन >  दूसरे वीकेंड में भी  ‘मुंज्या’ ने की जबरदस्त कमाई 
मनोरंजन

 दूसरे वीकेंड में भी  ‘मुंज्या’ ने की जबरदस्त कमाई 

Last updated: 2024/06/20 at 8:30 PM
Share
3 Min Read
 दूसरे वीकेंड में भी  ‘मुंज्या’ ने की जबरदस्त कमाई 
SHARE

मुंबई । पहले हफ्ते में गर्दा उड़ान के बाद ‘मुंज्या’ ने दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर ली है। ‘मुंज्या’ अपने टीजर से लेकर ट्रेलर और वीएफएक्स तक हर चीज के लिए सुर्खियां बटोर रही है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से छाई हुई है और दमदार कमाई कर रही है।
शरवरी वाघ की लेटेस्ट रिलीज़ ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस खींची चली आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट रिलीज चंदू चैंपियन के आगे भी ‘मुंज्या’ शानदार कलेक्शन कर रही है। बिना बड़े बजट और बड़ी स्टार पावर वाली इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंटेंट अच्छा हो तो छोटे बजट वाली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती हैं। फिल्म के वीएफएक्स की हर जगह चर्चा हो रही है। फिल्म का वीएफएक्स प्राइम फोकस ग्रुप ने दिया है। ‘मुंज्या’ फिलहाल रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इस फिल्म को देखने के लिए अब भी सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ उमड रही है। 
फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे दिन 8 करोड़, चौथे दिन 4 करोड़, पांचवें दिन 4.15 करोड़, छठे दिन 4 करोड़, और सातवें दिन 3.9 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘मुंज्या’ ने एक हफ्ते में 35.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं रिलीज के दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 3.5 करोड़ और दूसरे शनिवार 6.5 करोड़ की कमाई की। ‘मुंज्या’ ने रिलीज के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘मुंज्या’ का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 53.80 करोड़ रुपये हो गया है। अप्रैल और मई का महीना बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रहा था। इस दौरान तमाम बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं।
 वहीं जून के महीने में मुंज्या की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस एक बार फिर गुलजार हो चुका है। इस फिल्म ने 10 दिनों में ही 53.80 करोड़ का कलेक्शन कर हैरान कर दिया है। इसी के साथ इस फिल्म ने अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ के लाइफटाइम कलेक्शन 53.03 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। फिलहाल ‘मुंज्या’ जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है उसे देखतेहुए लग रहा है कि ये 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मुंज्या’ में शरवरी वाघ ने बेला की भूमिका निभाई है, और अभय वर्मा ने बिट्टू की भूमिका निभाई है। 

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कोरबा के कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत का हमला, मणिपुर बनाना चाह रही छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़-कोरबा के कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत का हमला, मणिपुर बनाना चाह रही छत्तीसगढ़ सरकार
Next Article जशपुर जिले में आज भी सड़क की नहीं सुविधा, कांवड़ और पालकी का सहारा लेकर मरीजों को ले जाते हैं ग्रामीण जशपुर जिले में आज भी सड़क की नहीं सुविधा, कांवड़ और पालकी का सहारा लेकर मरीजों को ले जाते हैं ग्रामीण
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?