By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अव्यवस्था की हद: मोर्चरी में एक के ऊपर एक रखे जा रहे शव, 19 फ्रीजर के बाहर पड़े; हाल देख बेहोश हो गई मां-बेटी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > अव्यवस्था की हद: मोर्चरी में एक के ऊपर एक रखे जा रहे शव, 19 फ्रीजर के बाहर पड़े; हाल देख बेहोश हो गई मां-बेटी
राज्य

अव्यवस्था की हद: मोर्चरी में एक के ऊपर एक रखे जा रहे शव, 19 फ्रीजर के बाहर पड़े; हाल देख बेहोश हो गई मां-बेटी

Last updated: 2024/06/21 at 12:49 PM
Share
3 Min Read
अव्यवस्था की हद: मोर्चरी में एक के ऊपर एक रखे जा रहे शव, 19 फ्रीजर के बाहर पड़े; हाल देख बेहोश हो गई मां-बेटी
SHARE

फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में जहां एक तरफ दिन प्रतिदिन शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरों ओर, मोर्चरी में शव को रखने की जगह भी कम पड़ गई है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को एक के ऊपर दो से तीन शवों को रखा गया। चार दिनों से शवों से फैली दुर्गंध इतनी अधिक हो चुकी है कि मोर्चरी में शवों को लेने आने वाले लोग बेहोश होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को एक शव का पोस्टमार्टम कराने आई मां और बहन बेहोश हो गईं। मोर्चरी में रखे अधिकांश शव बर्फ की सिल्लियों पर रखे हुए थे। मोर्चरी इंचार्ज डॉ. प्रियंका ने बताया कि बुधवार की शाम 7 बजे से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे तक उनके पास 33 शव थे। जिनका उनको पोस्टमार्टम करना था। इसमें कुछ ऐसे भी थे जोकि अज्ञात थे, जिनका पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद होना था। उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को 33 में से 24 शवों का पोस्टमार्टम कर दिया। मोर्चरी में 14 फ्रिज हैं। जिनमें अज्ञात शवों को रखना प्राथमिकता होती है। बृहस्पतिवार को 14 शव फ्रिज के अंदर रखे हुए थे। वहीं अन्य 19 शव स्ट्रेचर पर रखे हुए थे। मोर्चरी में जगह की कमी होने की वजह से एक स्ट्रेचर पर दो से तीन शवों को एक दूसरे के ऊपर डाल कर रखा हुआ था। इसके अलावा मोर्चरी के बाहर फ्रिज के निकट दो स्ट्रेचरों पर एक के ऊपर एक तीन शव खुले में पड़े हुए थे। वहीं दो शव बोरे के अंदर पड़े हुए थे। मोर्चरी में शवों की दुर्गति होने से परिजन परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को चाचा चौक पर रहने वाले दिलखुश मिश्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव की पहचान करने के लिए मां व बहन मोर्चरी के अंदर गईं। जहां शवों की दुर्गंध के कारण बाहर आते ही दोनों मां-बेटी बेहोश हो गईं। जिसके बाद परिजन उनको पार्क में ले जाकर पानी पिलाने लगे और होश में लाए। पिछले दो दिनों से मोर्चरी के बाहर परिजन अपने-अपने शवों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाइन में लगे हुए नजर आ रहे हैं। परिजन पुलिस और डॉक्टर से गुजारिश करते हुए नजर आए कि उनके शव का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करा दिया जाए।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला….

सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ….

मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….

बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एलाइड ब्लेंडर्स का आईपीओ 25 जून को खुलेगा एलाइड ब्लेंडर्स का आईपीओ 25 जून को खुलेगा
Next Article योगमय हुई दिल्ली, कर्तव्य पथ से लेकर लालकिला तक… लोगों ने किया योग योगमय हुई दिल्ली, कर्तव्य पथ से लेकर लालकिला तक… लोगों ने किया योग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला….
मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ….
सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….
मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?