By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड: उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, अब स्टूडेंट्स 15 लाख तक का ले सकेंगे एजुकेशन लोन, बोले सीएम चंपाई सोरेन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > झारखंड: उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, अब स्टूडेंट्स 15 लाख तक का ले सकेंगे एजुकेशन लोन, बोले सीएम चंपाई सोरेन
देश

झारखंड: उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, अब स्टूडेंट्स 15 लाख तक का ले सकेंगे एजुकेशन लोन, बोले सीएम चंपाई सोरेन

Last updated: 2024/06/21 at 7:05 PM
Share
4 Min Read
झारखंड: उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, अब स्टूडेंट्स 15 लाख तक का ले सकेंगे एजुकेशन लोन, बोले सीएम चंपाई सोरेन
SHARE

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के 'गो लाइव ऑफ स्टूडेंट एप्लीकेशन मॉड्यूल' का शुभारंभ किया. उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

समीक्षा बैठक करते सीएम चंपाई सोरेन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य का कोई भी विद्यार्थी आर्थिक तंगी की वजह से उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा. इस दिशा में सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं. इन योजनाओं का लाभ यहां की गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को आसानी से मिले. वे शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अफसरों को निर्देश दे रहे थे. इस मौके पर उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के ‘गो लाइव ऑफ स्टूडेंट एप्लीकेशन मॉड्यूल’ का शुभारंभ किया. इसके तहत जिन विद्यार्थियों का चयन उच्च शिक्षण संस्थान के लिए हो चुका है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद उन्हें 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन उपलब्ध कराया जाएगा.

फ्लैगशिप योजनाओं का मिले पूरा लाभ

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं. इन योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलना चाहिए. सरकार का प्रयास है कि यहां के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म और लॉ जैसे कोर्सेज करने में पैसे की तंगी बाधा नहीं बने.

विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में उत्कृष्ट उच्च शिक्षा मिले

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख करते हैं. ऐसे में हमें यह प्रयास करना होगा कि यहां के उच्च शिक्षण संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ कैंपस प्लेसमेंट की भी मजबूत व्यवस्था हो, ताकि यहां के विद्यार्थी अपने ही राज्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छा जॉब भी हासिल कर सकें.

उच्च शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाएं

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में कई नए डिग्री कॉलेज के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. इन भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और तय समय सीमा के अंदर पूरा करें, ताकि इसका लाभ यहां के शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कस्बों, छोटे शहरों और प्रखंडों में कई नए कॉलेज खोले जा रहे हैं, ताकि यहां के विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास ही बेहतर और उच्च शिक्षा मिल सके.

ट्राइबल यूनिवर्सिटी को जल्द बनाएं क्रियाशील

मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में खोली जानेवाली ट्राइबल यूनिवर्सिटी को जल्द क्रियाशील बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्सिटी इस राज्य के लिए काफी काफी मायने रखेगी. इससे यहां की जनजातीय भाषाओं को बढ़ावा मिलेगा. ऐसे में इस विश्वविद्यालय को शुरू करने को लेकर नियुक्ति समेत अन्य सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करें.

बैठक में ये थे मौजूद

मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव, निदेशक तकनीकी शिक्षा सुनील कुमार, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के कार्यपालक निदेशक संजय कुजूर एवं महाप्रबंधक अविनाश कुमार दीपक , एचडीएफसी बैंक झारखंड जोनल हेड अभिषेक कुमार, क्लस्टर हेड रांची धर्मेंद्र कुमार, गवर्नमेंट बैंकिंग हेड नवनीत गांधी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे.

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या अब नहीं बनेगा सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा?  क्या अब नहीं बनेगा सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा? 
Next Article छत्तीसगढ़-कोरबा में डिप्टी सीएम समेत दिग्गजों ने किया योग, कलेक्टर और एसपी पर भड़कीं रेणुका छत्तीसगढ़-कोरबा में डिप्टी सीएम समेत दिग्गजों ने किया योग, कलेक्टर और एसपी पर भड़कीं रेणुका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?