By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव
छत्तीसगढ़राज्य

आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव

Last updated: 2024/06/21 at 8:33 PM
Share
4 Min Read
आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव
SHARE

रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने कोरबा को प्रदेश में आदर्श जिले के रूप में पहचान दिलाने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। बहुमूल्य खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए काम करें।

समीक्षा बैठक में कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार के विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर के विधायक श्री फूलसिंह राठिया, कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम और श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के सीईओ श्री संबित मिश्रा और नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी, खाद-बीज भण्डारण की स्थिति, मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारी, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी के फील्ड में जाने से विभागीय अमला कार्य करने के प्रति सचेत होती है। इससे अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड में सक्रियता से कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
    
श्री साव ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते स्कूल भवनों की साफ-सफाई, नव प्रवेशित बच्चों की जानकारी सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उचित संचालन एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी उपाय अपनाने के लिए कहा जिससे डेंगू, मलेरिया, पीलिया एवं जलजनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने खाद और बीज भंडारण की स्थिति की जानकारी लेकर सभी समितियों से किसानों को मांग अनुसार उन्नत बीज और खाद उपलब्ध कराने को कहा।

श्री साव ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर अपनी विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करें। आप ऐसे सकारात्मक कार्य करें जिससे इन योजनाओं से आम लोगों के जीवन में परिवर्तन और खुशहाली आए एवं विकसित कोरबा का सपना साकार हों।

You Might Also Like

शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल….

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं  : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता) हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)
Next Article शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो: उप मुख्यमंत्री शर्मा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो: उप मुख्यमंत्री शर्मा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….
शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….
पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?