By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 17 दिनों का रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से इस रूट की कैंसिल ट्रेनें पटरी पर लौटी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > 17 दिनों का रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से इस रूट की कैंसिल ट्रेनें पटरी पर लौटी
छत्तीसगढ़राज्य

17 दिनों का रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से इस रूट की कैंसिल ट्रेनें पटरी पर लौटी

Last updated: 2024/06/22 at 10:57 AM
Share
3 Min Read
17 दिनों का रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से इस रूट की कैंसिल ट्रेनें पटरी पर लौटी
SHARE

अनूपपुर-कटनी स्टेशनों के बीच दूसरी, तीसरी रेल लाइन के लिए रेलवे के ब्‍लॉक के कारण पिछले कई दिनों से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस रूट पर लगा ब्लॉक अब खत्म हो गया है और इसी के साथ कैंसिल की गई ट्रेनें वापस शुरू हो गई हैं। कटनी रूट की 97 किमी तीसरी लाइन तैयार हो चुकी है। वहीं रद की गई ट्रेनें वापस पटरी पर लौटने से यात्रियों को राहत मिली है।

रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि 13 जून से तीसरी रेल लाइन के इंटरलॉकिंग का काम लगातार चला। कई बार के ब्‍लॉक के बाद तीसरी लाइन तैयार होने से कनेक्टिविटी के साथ अब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।

एक हफ्ते के ब्लाक में 11 किमी लाइन तैयार

रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-कटनी स्टेशनों के मध्य 165.52 किमी नई विद्युतीकृत तीसरी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस रेल लाइन पर काम कराने 13 जून से ब्लाक लिया गया, उसमें घुंघुटी एवं मुदरिया स्टेशनों के बीच 11 किमी रेल लाइन के तिहरीकरण कमीशनिंग के लिए मुदरिया स्टेशन में नान-इंटरलाकिंग का काम कराया गया।

गुरुवार को दिनभर काम चलने के बाद अनूपपुर-कटनी के बीच लगभग 97 किमी तीसरी रेल लाइन तैयार कर ली गई और ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी है।

गर्मी के इसी सीजन में 15 दिनों के दौरान कटनी रेलवे लाइन के साथ ही सिकंदराबाद रेलवे, नागपुर रेलवे, चक्रधरपुर रेलवे और अब भोपाल रेल मंडल में ब्लाक चल रहा है। रेलवे द्वारा लिए गए पांच जुलाई तक लिए गए ब्‍लॉक के चलते करीब 100 से अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

ट्रेनें कैंसिल होने से एक करोड़ से अधिक का रिफंड

जून महीने के 17 दिनों के ब्लाक के दौरान थोक में कैंसिल की गई ट्रेनों की वजह से रायपुर रेल डिवीजन के रिजर्वेशन काउंटरों से रेलवे को एक करोड़ आठ लाख 86 हजार रुपए का रिफंड यात्रियों को करना पड़ा है। एक-एक कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों के बीच जब मारामारी की स्थिति मची रहती हैं।

ऐसे समय में रोज हजारों यात्रियों को दो से तीन महीने पहले का रिजर्वेशन कंफर्म टिकट का रिफंड लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 9 नक्सली गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 9 नक्सली गिरफ्तार
Next Article ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपये
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?