By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट
राज्य

पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट

Last updated: 2024/06/22 at 11:30 AM
Share
3 Min Read
पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट
SHARE

पटना-गया मुख्य मार्ग पर बिरंची मोड़ स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े पांच अपराधियों ने डाका डाला और 28 हजार नकदी लूट कर फरार हो गए। डकैतों ने गार्ड और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की।

करीब 20 मिनट तक वे बैंक में उत्पात मचाते रहे। उनके फरार होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इलाके की नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई, लेकिन डकैतों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

बैंक के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इधर, ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास जारी है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बताया जाता है कि दोपहर एक बजे बैंक लंच टाइम था। बैंक का मुख्य द्वार बंद था। तभी तीन बाइक पर सवार पांच अपराधी आ धमके। उन्होंने दरवाजा पीटा तो गार्ड ने बताया कि अभी बैंक बंद है। 

उन्होंने कहा कि रुपये जमा करने हैं, जिस पर गार्ड ने दरवाजा खोल दिया।  अंदर दाखिल होते ही उन्होंने गार्ड को पिस्तौल भिड़ा दी। तीन और कर्मियों को हथियार का भय दिखा कब्जे में ले लिया, फिर उनका मोबाइल छीन कर एक कमरे में बंद कर दिया।

वारदात के समय कुछ कर्मचारी बाहर नाश्ता करने गए थे। इसके बाद दो अपराधी बैंक की ऊपरी मंजिल पर गए। वहां कुछ कर्मचारी खाना खा रहे थे। उन्हें भी कब्जे में लेकर बाथरूम में बंद कर दिया।

चाबी नहीं मिली तो कैश काउंटर से उड़ाए रुपये

इस बीच वे कर्मचारियों से तिजोरी की चाबी मांगने लगे। जवाब मिला कि कैशियर बाहर गए हैं। काफी देर तक इधर-उधर घूमने के बाद अपराधियों ने कैश काउंटर खोल कर 11 हजार दो सौ रुपये समेट लिए।

गमछे और हेलमेट से ढक रखा था चेहरा

भागने से पहले गार्ड से सात सौ, सिंटू कुमार से 11 हजार, आतिश कुमार से 52 सौ मिला कर 28 हजार 100 रुपये लूट लिए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, तीन अपराधियों ने गमछे से चेहरे को ढक रखा था, जबकि दो हेलमेट और चश्मा लगाए बैंक में घुसे थे।

You Might Also Like

आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…..

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजधानी में जल संकट पर सियासी संग्राम, आज आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ का दूसरा दिन राजधानी में जल संकट पर सियासी संग्राम, आज आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ का दूसरा दिन
Next Article तेल कंपनियो ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम तेल कंपनियो ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?