By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अल-मवासी की पहाड़ी चोटियों से इस्राइल का हमला जारी, विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिराए जा रहे आग के गोले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > अल-मवासी की पहाड़ी चोटियों से इस्राइल का हमला जारी, विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिराए जा रहे आग के गोले
विदेश

अल-मवासी की पहाड़ी चोटियों से इस्राइल का हमला जारी, विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिराए जा रहे आग के गोले

Last updated: 2024/06/22 at 12:32 PM
Share
3 Min Read
अल-मवासी की पहाड़ी चोटियों से इस्राइल का हमला जारी, विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिराए जा रहे आग के गोले
SHARE

इस्राइली सेना ने दक्षिणी गाजा समेत अन्य इलाकों में हमला किया, जिसमें 45 फलस्तीनियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस्राइली राफा पर पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश में है। टैंक के जरिए शहर के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कब्जा करने की कोशिश जारी है। इस्राइली सेना ने केंद्र, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पहले से ही कब्जा कर लिया है। हवाई जहाज और टैंकों से जारी फायरिंग के कारण स्थानीय लोग शहर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। कुछ महीने पहले ही विस्थापित हुए लोगों को एक बार फिर अपना स्थान बदलना पड़ रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पश्चिमी राफा के मवासी में 25 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि 50 के करीब घायल हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने मौजूदा हालात पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "दो टैंकों को मवासी की पहाड़ी चोटियों पर रखा गया। उनमें से आग के गोले छोड़े जा रहे हैं। ये आग के गोले विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिर रहे हैं।" 

घटना की समीक्षा कर रहें इस्राइली सेना

इस्राइली सेना ने बताया कि घटना की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, "प्रारंभिक जांच से मालूम चला है कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि अल-मवासी में मानवीय क्षेत्र में आईडीएफ (इस्राइली रक्षा बलों) द्वारा हमला किया गया था।" इससे पहले सेना ने कहा था कि राफा क्षेत्र में खुफिया आधारित कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान हमास द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगों का पता भी लगाया गया। सेना ने आगे बताया कि कुछ हफ्ते पहले सैनिकों ने एक यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया था। दरअसल, इस यूनिवर्सिटी में हमास के आतंकी अपना अभियान चला रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों में इस्राइल ने हमले तेज कर दिए थे, मुश्किल से ही गोलियों और विस्फोटों की आवाजें रुकी थीं। स्थानीय नागरिक हैतेम ने कहा, "पिछली रात राफा में सबसे खराब रातों में से एक थीं। इलाके में ड्रोन, विमान और टैंक से हमले किए गए।" पिछले साल अक्तूबर से जारी इस्राइल-हमास संघर्ष को आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि गाजा पट्टी में कब्जा करने वाली शक्ति के रूप में यह इस्राइल की जिम्मेदारी है कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को बहाल करे। ताकि आसन्न अकाल की चेतावनी के बीच मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर कनाडा की खुल गई कलई, भरी सभा में होना पड़ा बेइज्जत… खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर कनाडा की खुल गई कलई, भरी सभा में होना पड़ा बेइज्जत…
Next Article मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?