By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > आज छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़राज्य

आज छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना

Last updated: 2024/06/22 at 3:56 PM
Share
3 Min Read
आज छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिण पश्चिम मानसून सरगुजा संभाग को छोड़कर बाकी पूरे राज्‍य में सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून रायपुर और दुर्ग संभाग से आगे बढ़कर बिलासपुर के पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ तक सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटो में राज्‍य के अनेक स्‍थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.

बारिश के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही. बीजापुर में सबसे अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम 23.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा बलरामपर में 36.5, कोरबा में 36.3, बालोद में 36.2, रायपुर में 34.9, बिलासपुर में 35, जगदलपुर में 30.3, दुर्ग में 34.2, राजनांदगांव में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

मानसून ने पिछले 48 घंटे में पूरा मध्य छत्तीसगढ़ कवर करने के बाद उत्तरी हिस्से को भी टच कर लिया है। जांजगीर, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया और आसपास के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी वर्षा हुई। इस दौरान रायपुर के खरोरा में 96 मिमी बारिश हुई।

अगले 2 दिनों में तेज वज्रपात गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश औसत से 48 फीसदी कम है।

6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जून में अब तक 48 फीसदी कम बारिश
प्रदेश में मानसून 8 जून को ही पहुंच गया था। इसके बाद करीब दस दिनों तक मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रहीं। 20 जून को दुर्ग और 21 जून को रायपुर में सक्रिय हुआ। इस दौरान अब तक पूरे प्रदेश में 49.9 मिमी वर्षा हुई है। यह औसत से 48 फीसदी कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 21 जून तक राज्य में 96.7 मिमी औसत बारिश होती है। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले सप्ताह भर अच्छी बारिश की संभावना है। इससे बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

GST फर्जीवाड़ा: DGGI ने मोक्षित कॉरपोरेशन और 85 फर्मों पर 162.22 करोड़ का खुलासा, 28.46 करोड़ का नोटिस

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 1.53 करोड़ का माल जब्त

सर्किट हाउस मारपीट विवाद: कांग्रेस ने घेरा मंत्री कश्यप का दफ्तर, महिला पुलिसकर्मी घायल

तेजी से विकास कार्य कराएं जा रहे हैं : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री साय

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम, आज से नई दरें लागू दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम, आज से नई दरें लागू
Next Article वजीरपुर में चाकू से गोदकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत वजीरपुर में चाकू से गोदकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

GST फर्जीवाड़ा: DGGI ने मोक्षित कॉरपोरेशन और 85 फर्मों पर 162.22 करोड़ का खुलासा, 28.46 करोड़ का नोटिस
GST फर्जीवाड़ा: DGGI ने मोक्षित कॉरपोरेशन और 85 फर्मों पर 162.22 करोड़ का खुलासा, 28.46 करोड़ का नोटिस
छत्तीसगढ़ राज्य
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 1.53 करोड़ का माल जब्त
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 1.53 करोड़ का माल जब्त
छत्तीसगढ़ राज्य
सर्किट हाउस मारपीट विवाद: कांग्रेस ने घेरा मंत्री कश्यप का दफ्तर, महिला पुलिसकर्मी घायल
सर्किट हाउस मारपीट विवाद: कांग्रेस ने घेरा मंत्री कश्यप का दफ्तर, महिला पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ राज्य
तेजी से विकास कार्य कराएं जा रहे हैं : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
तेजी से विकास कार्य कराएं जा रहे हैं : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?