By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सट्टा ऐप गिरोह के दो आरोपित समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सट्टा ऐप गिरोह के दो आरोपित समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राज्य

सट्टा ऐप गिरोह के दो आरोपित समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार

Last updated: 2024/06/24 at 6:40 PM
Share
3 Min Read
सट्टा ऐप गिरोह के दो आरोपित समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार
SHARE

रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने वाले महादेव सट्टा ऐप और लोटस ऐप से जुड़े दो सदस्यों और उनका साथ देने वाले इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन आरोपियों द्वारा खुलवाये गये खाता धारकों के खाता किट की जब्ती कर आगे की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, थाना जूटमिल अंतर्गत सराईभद्दर के रहने वाले जीवनलाल साहू का करीब 07-08 माह पूर्व उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया था. जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे. इसी दौरान जीवन साहू को जानकारी मिली कि अरूण रात्रे सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है. जब जीवन साहू ने अरूण से पूछताछ की तो अरूण भी उन्हें गुमराह करने लगा. इसके बाद जीवन साहू ने पुलिस में शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील साहू, अरूण रात्रे, इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एसोसिएट दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया.

बैंक खाते खुलवाने के एवज में मिलता था कमीशन

आरोपी सुनील साहू का संपर्क महादेव और लोटस सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने के एवज में 15,000 से 20,000 रुपये देने की बात कही. सुनील ने अपने परिचित अरुण रात्रे को भी इस काम में शामिल कर लिया. दोनों ने मिलकर इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एसोसिएट दीपक गुप्ता को खातों के खुलवाने के लिए कमीशन दिया. इसके बाद बैंक अफसर भी इस ठगी में शामिल हो गए.

मामले में पुलिस आरोपियों द्वारा खुलवाये गए उन बैंक खातों को होल्ड करवाने में जुट गई है, जिनमें लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं थाना जूटमिल को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए हैं ताकि इस प्रकार के फर्जी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके. अब तक की जांच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं. इस मामले में और भी लोगो की गिरफ्तारी हो सकती है.

You Might Also Like

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

June 24, 2024 June 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान: सीएम साय
Next Article आबकारी नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाग्य का फैसला  25 जून को आबकारी नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाग्य का फैसला 25 जून को
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?