By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मायावती ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हुए हिंसा कांड को लेकर दी प्रतिक्रिया, CM साय ने दिया जवाब, कहा……
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मायावती ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हुए हिंसा कांड को लेकर दी प्रतिक्रिया, CM साय ने दिया जवाब, कहा……
छत्तीसगढ़राज्य

मायावती ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हुए हिंसा कांड को लेकर दी प्रतिक्रिया, CM साय ने दिया जवाब, कहा……

Last updated: 2024/06/25 at 11:12 AM
Share
3 Min Read
मायावती ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हुए हिंसा कांड को लेकर दी प्रतिक्रिया, CM साय ने दिया जवाब, कहा……
SHARE

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हुए हिंसा कांड को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर मायावती इस हिंसा को लेकर चिंता जताते हुए पोस्ट किया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। इसे बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

गौरतलब है कि 10 जून को बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में लगभग 240 निजी और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। जिनमें पूरी तरह से जले 31 निजी और शासकीय चार पहिया वाहन हैं, 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन और लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं। अब तक क़े आकलन में करीब 12 करोड़ रुपये क्षति का अनुमान लगाया जा चुका है। मामले में 13 अलग अलग एफआइआर दर्ज किए गए है साथ ही अब तक 138 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

मायावती ने की असली दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मायावती ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के आस्था के केंद्र गिरौदपुरी से लगी हुई अमरगुफा में असामाजिक तत्वों के द्वारा पूज्य बाबा गुरु घासीदास के जैतखाम को नुकसान पहुंचाना चिंताजनक है। इसके विरोध में सतनामी समाज की ओर से सीबीआइ जांच की मांग को लेकर बलौदाबाजार में किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर परिसर में षड्यंत्रकारी असामाजिक तत्वों की तोड़-फोड़ आदि की घटना भी निदंनीय है। उक्त घटना की आड़ में शासन प्रशासन की ओर से निर्दोष सतनामी समाज के लोगों की गिरफ्तारी व मारपीट के पर रोक लगाई जाए तथा उन्हें बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए व असली दोषियों के पर जांच कर कार्यवाही की जाए।

शांति व्यवस्था कायम रखना सरकार की पहली प्राथमिकता : साय

मायावती के सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंटरनेट मीडिया पर ही जवाब दिया कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और इसे बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। प्रदेश की शांति व्यवस्था को कायम रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कुछ निहित स्वार्थी तत्व राजनीतिक प्रश्रय पाकर समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं। उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। हर समाज के लोग यहां आपस में सौहार्द के साथ रहते हैं। आपने उपद्रवियों की निंदा की। इसके लिए पुनः धन्यवाद आपका। पूज्य बाबा गुरु घासीदास के उपदेश हमारे लिए प्रेरक हैं। ‘मनखे मनखे एक समान…’ की भावना से ही हमारी सरकार काम कर रही है।

You Might Also Like

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद….

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनगर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनगर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
Next Article तेल कंपनियो ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियो ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?