By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झोपड़ी से नक्सलियों ने किया विस्फोट, सड़क में छह फीट का हुआ गड्डा, ट्रक का इंजन गिरा सौ मीटर दूर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > झोपड़ी से नक्सलियों ने किया विस्फोट, सड़क में छह फीट का हुआ गड्डा, ट्रक का इंजन गिरा सौ मीटर दूर
छत्तीसगढ़राज्य

झोपड़ी से नक्सलियों ने किया विस्फोट, सड़क में छह फीट का हुआ गड्डा, ट्रक का इंजन गिरा सौ मीटर दूर

Last updated: 2024/06/25 at 12:16 PM
Share
4 Min Read
झोपड़ी से नक्सलियों ने किया विस्फोट, सड़क में छह फीट का हुआ गड्डा, ट्रक का इंजन गिरा सौ मीटर दूर
SHARE

जगदलपुर

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके में लंबे समय से लगातार हो रहे मुठभेड़ों में नक्सलियों को सुरक्षाबलों के जवान उनके मांद में घुस कर मार रहे थे, इससे बौखलाये नक्सली जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए मौके की तलाश में थे, लेकिन सुरक्षाबलों के द्वारा सुरक्षा मानको का पालन करने से नक्सलियों को हमला करने का कोई मौका नही मिल पा रहा था।

इससे बौखलाये नक्सलियों ने राशन सामग्री लेकर टेकलगुड़ा कैम्प जा रहे वाहन पर घात लगाकर रविवार की दोपहर एक बड़ा विस्फोट किया, इसमें सीआरपीएफ के दो जवान आरक्षक शैलेन्द्र एवं विष्णु बलिदान हो गए। सीआरपीएफ के जो जवान घटना में शहीद हुए हैं, वे इसी ट्रक में सवार थे। एक जवान ट्रक चला रहा था और एक जवान साथ में बैठा हुआ था। नक्सलियों की ओर से किये गये आईईडी विस्फोट की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस स्थान पर विस्फोट किया गया है, वहां जमीन पर छह फीट का गड्डा हो गया। ट्रक का इंजन ट्रक से अलग होकर हवा में उड़ते हुए सौ मीटर दूर जा गिरा है। नक्सलियों ने ट्रक को उड़ाने के लिए बाकायदा बारूदी विस्फोट किया है और विस्फोट के लिए लंबे समय से करते आ रहे अपने पुराने तरीके का उपयोग किया। पुलिस की जांच में देखा गया कि गड्ढे के किनारे से सौ मीटर दूर तक लंबा वायर एक झोपड़ी तक गया हुआ था। माना जा रहा है कि इसी झोपड़ी में बैठकर नक्सलियों ने विस्फोट किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है और झोपड़ी तक गए तार को जब्त कर लिया है।

टेकलगुड़ेम में हुए नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 2 कोबरा जवानों के निधन की दु:खद खबर आ रही है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। उन्होने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
सुरक्षाबलों के द्वारा ने हाल ही में घुर नक्सल प्रभावित टेकलगुड़म में नया कैंप स्थापित किया है। रविवार को जवानों के लिए दोरनापाल से राशन व अन्य रसद कैंप के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया था और रसद के साथ बड़ी संख्या में हथियार बंद जवान मोटर साइकल में चल रहे थे, इलाके में रसद जा रहा था ऐसे में आरओपी भी लगाई थी। अभी जगरगुंडा से सिलगेर तक जवानों की निगरानी में पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया है, इसके बाद आगे कच्ची मिट्टी की सड़क है। नक्सलियों ने इसी का फायदा उठाकर सड़क के बीचो-बीच विस्फोटक लगाया था। विदित हो कि वर्ष 2024 जनवरी से 23 जून तक बस्तर संभाग में जवानों ने 141 नक्सलियों को ढेर किया है, इसके साथ ही कई नक्सली घायल एवं मारे गये हैं, जिसकी जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है। वहीं इस दौरान केवल 7 जवान ही बलीदान हुए हैं। इससे नक्सिलयों में बौखलाहट है, और नक्सलियों ने कई बार जवानों और कैंप को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन कमजोर पड़ चुके नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ रही है। अब नक्सलियों के पास सुरक्षाबलों को नुकसान पंहुचाने के लिए एक मात्र तरीका आईईडी विस्फोट का बचा है, जिसका उपयोग नक्सली कर रहे हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट किया जारी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
Next Article अनशन पर ब्रेक: आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद भूख हड़ताल खत्म, संजय सिंह बोले- संसद में उठाऊंगा जल संकट मुद्दा अनशन पर ब्रेक: आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद भूख हड़ताल खत्म, संजय सिंह बोले- संसद में उठाऊंगा जल संकट मुद्दा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…
कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….
जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?