By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हाल बेहाल, पंजाब और बिहार में और दो दिन लू चलने के आसार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हाल बेहाल, पंजाब और बिहार में और दो दिन लू चलने के आसार
देश

पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हाल बेहाल, पंजाब और बिहार में और दो दिन लू चलने के आसार

Last updated: 2024/06/26 at 11:37 AM
Share
3 Min Read
पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हाल बेहाल, पंजाब और बिहार में और दो दिन लू चलने के आसार
SHARE

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में तो 1.75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी बारिश का इंतजार है। इन राज्यों में अभी और दो दिन लू चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं, लेकिन बूंदाबांदी के चलते उमसभरी गर्मी से हाल बेहाल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं भारी तो कहीं बहुत अधिक मूसलाधार वर्षा हो रही है। असम में ब्रह्मपुत्र समेत कई सहायक नदियां उफान पर हैं और राज्य के नौ जिलों में पौने दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 28 और 29 जून को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान अंधड़ चलने की संभावना भी है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार से और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 27 जून से 1 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार भी हैं।

Contents
राजस्थान, यूपी के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून झारखंड में मानसून सुस्त  67 फीसदी बारिश कम

राजस्थान, यूपी के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून 

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। दक्षिण पूर्व राजस्थान के कुछ भाग और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में प्रवेश कर गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, करौली समेत अन्य कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। 27-29 जून तक दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में मानसून सुस्त  67 फीसदी बारिश कम

झारखंड में निर्धारित समय से 11 दिन की देरी से 21 जून को प्रवेश करने के बाद मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। इसके चलते जून महीने में प्रदेश में 67 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य के पांच जिलों में 80 फीसदी तक कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक मानसून ने राज्य के सिर्फ चार जिलों पाकुड़, साहेबगंज, गुमला और चाईबासा को ही कवर किया है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 26, 2024 June 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ओम बिरला चुने गए लोकसभा के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री मोदी, रिजिजू और राहुल गांधी आसन तक लेकर गए ओम बिरला चुने गए लोकसभा के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री मोदी, रिजिजू और राहुल गांधी आसन तक लेकर गए
Next Article आज से लागू हो रहा दूरसंचार विधेयक, तीन साल की जेल का है प्रावधान आज से लागू हो रहा दूरसंचार विधेयक, तीन साल की जेल का है प्रावधान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश, धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात, लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’, पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?