By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नजफगढ़ अग्निकांड: मौसी बचा लो…कंपकंपाती आवाज में लक्ष्य के आखिरी बोल; चार जिंदगियां मदद की आस में हुईं खामोश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > नजफगढ़ अग्निकांड: मौसी बचा लो…कंपकंपाती आवाज में लक्ष्य के आखिरी बोल; चार जिंदगियां मदद की आस में हुईं खामोश
राज्य

नजफगढ़ अग्निकांड: मौसी बचा लो…कंपकंपाती आवाज में लक्ष्य के आखिरी बोल; चार जिंदगियां मदद की आस में हुईं खामोश

Last updated: 2024/06/26 at 12:37 PM
Share
6 Min Read
नजफगढ़ अग्निकांड: मौसी बचा लो…कंपकंपाती आवाज में लक्ष्य के आखिरी बोल; चार जिंदगियां मदद की आस में हुईं खामोश
SHARE

मौसी हमें बचा लो, घर में आग लग गई है, कंपकंपाती हुई आवाज में सोमवार देर रात करीब 2.14 बजे लक्ष्य उर्फ कानू ने उत्तम नगर में रहने वाली मौसी मेघा को कॉल की थी। इतना कहकर फोन कट गया। मेघा ने तुरंत मोती नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई रजत सूरी को कॉल कर बताया कि लक्ष्य की कॉल आई थी और घर में आग लगने की बात कर रहा था। यह सुनकर रजत घबरा गए। वह करीब 2.30 दूसरे भाई सौरव सूरी को लेकर निकले, लेकिन रास्ते में सुभाष नगर चौक पर उनकी कार पंक्चर हो गई। आधी रात को किसी तरह गाड़ी की स्टपनी बदलवाकर दोनों भाई उत्तम नगर में बहन मेघा के घर पहुंचे। वहां से बहन व जीजा अनिल कुमार को लेकर करीब 3.15 बजे प्रेम नगर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा तो हीरा सिंह और नीतू के घर से धुआं निकल रहा था। उसी फ्लोर पर मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले हीरा सिंह के भाई गुरमीत और उनका परिवार वहां मौजूद था। रजत के मुताबिक, किसी ने भी परिवार को बचाने की कोशिश नहीं की। उनके सामने ही पीसीआर और दमकल विभाग को कॉल की गई। इस दौरान रजत, सौरव व अनिल ने कूलर हटाया और खिड़की भी उखाड़ी, लेकिन वह अंदर दाखिल नहीं हो पाए। बाद में जब पुलिस व दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचीं तो परिजनों की मौजूदगी में लोहे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घर के बाथरूम में नीतू और उनके दोनों बेटों लक्ष्य और रॉबिन के शव भीगे हुए मिले।
दोनों कमरों के बाहर हीरा सिंह भी अचेत पड़े थे। सभी के शरीर धुएं की वजह से काले पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। रजत ने आरोप लगाया कि यदि गुरमीत और उनका परिवार समय पर मदद करता तो शायद उनकी बहन व उनका परिवार जिंदा होता। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। जांच में पता चला कि रात 1.58 बजे ही इन्वर्टर में आग के बाद घर में आग लग चुकी थी। हीरा सिंह और उनका पूरा परिवार एसी चलाकर एक ही कमरे में सो रहा था। धुआं अंदर पहुंचा तो उनकी आंख खुली। चूंकि दरवाजे के पास ही आग थी और वहां पर ताला लगा हुआ था। ऐसे में बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। परिवार ने बचने की खूब कोशिश की। नीतू और दोनों बेटे बाथरूम में मृत मिले। उनके कपड़े भी गीले थे। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने बचने के लिए खुद पर पानी डाला था। वहीं हीरा सिंह भी कमरे के बाहर पड़े मिले हैं।

Contents
यह है पूरा मामलाहीरा के बड़े भाई के परिवार पर सवाल खड़े किए

यह है पूरा मामला

दिल्ली के द्वारका जिले के नजफगढ़ स्थित प्रेम नगर के एक मकान में सोमवार देर रात इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनके दो बेटे शामिल हैं। इनकी शिनाख्त हीरा सिंह कक्कड़ (48), पत्नी नीतू सिंह कक्कड़ (46) और दो बेटे चिराग (22) उर्फ रॉबिन सिंह और लक्ष्य उर्फ कानू (21) के रूप में हुई है। रात 12 बजे ही लक्ष्य मोती नगर स्थित अपनी नानी रेनू सूरी के घर से आया था। दरअसल लक्ष्य को मामा रजत के दोनों बच्चों से लगाव था। सोमवार को दोनों अपनी बुआ मेघा के घर गए हुए थे, इसलिए लक्ष्य मामा के यहां नहीं रुका। घर आने के बाद भी मंगलवार को काम के सिलसिले में मामा से फोन पर चैट करता रहा। आखिरी बार उसने 2.04 चैट की। बाद में वह सोने जाने की बात कर चला गया। रजत भी सोने की तैयारी में लगे रहे। इस बीच रात 2.17 बजे रजत के पास मेघा की कॉल आई और हादसे के बारे में बताया। इसके बाद आनन-फानन में परिवार प्रेम नगर पहुंचा। वहां पहुंचने पर पता चला कि हादसे में चारों की जान जा चुकी है।

हीरा के बड़े भाई के परिवार पर सवाल खड़े किए

प्रेम नगर के जिस मकान की पहली मंजिल पर हादसा हुआ, वह दो भागों में बंटा हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर पीछे की ओर से सीढ़ियां हैं। सीढ़ियां चढ़ने पर पहले आधे भाग में हीरा के बड़े भाई गुरमीत सिंह अपनी पत्नी मंजू और दोनों बेटों भुवन और गगन के साथ रहते हैं। उसके आगे आधे भाग में हीरा का परिवार रहता था। परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर भी कुछ विवाद भी था। रजत का आरोप है कि आग लगने पर हीरा और उनके परिवार ने बचने के लिए खूब जद्दोजहद की थी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। यहां तक पुलिस व दमकल विभाग को भी कॉल नहीं की गई। उनका परिवार जब वहां पहुंचा तो कॉल की गई। मेघा और उनकी मां रेनू का रो-रोकर बुरा हाल था। रेनू सूरी न जहां अपनी बेटी, दामाद और नाती खोए थे, वहीं मेघा ने बहन-जीजा और भांजे खो दिए थे। रोते हुए बस वह यही कहे जा रही थी कि पता नहीं हमारे परिवार को किसकी नजर लग गई। 
 

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

June 26, 2024 June 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत… जान बचाकर भागा लड़का युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत… जान बचाकर भागा लड़का
Next Article आतिशी से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, आईसीयू में भर्ती हैं जल मंत्री आतिशी से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, आईसीयू में भर्ती हैं जल मंत्री
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?