By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: समलैंगिक संबंधों के दोषी पूर्व सैनिकों को राष्ट्रपति का क्षमादान, व्हाइट हाउस ने कहा- ऐतिहासिक गलती सुधारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > समलैंगिक संबंधों के दोषी पूर्व सैनिकों को राष्ट्रपति का क्षमादान, व्हाइट हाउस ने कहा- ऐतिहासिक गलती सुधारी
विदेश

समलैंगिक संबंधों के दोषी पूर्व सैनिकों को राष्ट्रपति का क्षमादान, व्हाइट हाउस ने कहा- ऐतिहासिक गलती सुधारी

Last updated: 2024/06/27 at 11:51 AM
Share
2 Min Read
समलैंगिक संबंधों के दोषी पूर्व सैनिकों को राष्ट्रपति का क्षमादान, व्हाइट हाउस ने कहा- ऐतिहासिक गलती सुधारी
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के पूर्व सैन्यकर्मियों को क्षमादान दिया, जिन्हें सैन्य कानूनों के तहत समलैंगिक यौन संबंध बनाने का दोषी ठहराया गया था। अमेरिकी सेना में बीते 60 वर्षों से समलैंगिक यौन संबंधों को गैरकानूनी घोषित किया हुआ था। बाइडन ने सैन्य कानूनों के तहत साल 1951 से लेकर 2013 के बीच समलैंगिक संबंधों के दोषी करार दिए गए दो हजार लोगों को क्षमादान दिया। राष्ट्रपति बाइडन ने एक बयान में कहा, 'आज, मैं अपने क्षमादान अधिकार का उपयोग करके कई पूर्व सेवा सदस्यों को क्षमा करने के लिए एक ऐतिहासिक गलती को सही कर रहा हूं, जिन्हें केवल उनकी पहचान के कारण दोषी ठहराया गया था। उनके साहस और महान बलिदान के बावजूद, हजारों समलैंगिक सैनिकों को उनकी लिंग पहचान के कारण सेना से बाहर कर दिया गया। इनमें से कुछ देशभक्त अमेरिकियों को कोर्ट-मार्शल का सामना करना पड़ा और दशकों तक इस अन्याय का बोझ ढोया।' व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने इस कदम को 'एक ऐतिहासिक गलती को सुधारने' की दिशा में बढ़ाया गया कदम बताया और कहा कि अमेरिकी सेना का हर सदस्य सुरक्षित और सम्मानित महसूस करने का हकदार है। अमेरिकी सेना के 'यूनिफ़ॉर्म कोड ऑफ़ मिलिट्री जस्टिस' के अनुच्छेद 125 के तहत आपसी सहमति से भी 'समान या विपरीत लिंग के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाना अपराध था। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में कांग्रेस ने कानून के उस हिस्से को निरस्त करने के लिए मतदान किया, जो सहमति से किए गए समलैंगिक संबंधों को गैरकानूनी घोषित करता था। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान जो बाइडन ने अपनी क्षमादान शक्तियों का उपयोग मुख्य रूप से अहिंसक ड्रग अपराधियों को क्षमा करने के लिए किया है। बाइडन ने अपने बयान में कहा कि 'बुधवार की घोषणा गरिमा, शालीनता और यह सुनिश्चित करने के बारे में थी कि हमारे सशस्त्र बलों की संस्कृति उन मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है जो हमें एक असाधारण राष्ट्र बनाते हैं।'

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

June 27, 2024 June 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दो दिन की नीलामी में 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बिका दो दिन की नीलामी में 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बिका
Next Article बर्गर किंग फूड आउटलेट हत्याकांड : हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर, सीसीटीवी फुटेज लीक मामले में एसआई समेत दो पुलिसवाले निलंबित बर्गर किंग फूड आउटलेट हत्याकांड : हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर, सीसीटीवी फुटेज लीक मामले में एसआई समेत दो पुलिसवाले निलंबित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

लोकसाहित्य के दर्पण में अतीत का प्रतिबिंब विषयक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?