By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘यह कांग्रेस नहीं, जयराम की निजी राय’, कांग्रेस नेता के आश्वासन वाले बयान पर पित्रोदा का पलटवार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > ‘यह कांग्रेस नहीं, जयराम की निजी राय’, कांग्रेस नेता के आश्वासन वाले बयान पर पित्रोदा का पलटवार
राजनीती

‘यह कांग्रेस नहीं, जयराम की निजी राय’, कांग्रेस नेता के आश्वासन वाले बयान पर पित्रोदा का पलटवार

Last updated: 2024/06/28 at 11:26 AM
Share
3 Min Read
‘यह कांग्रेस नहीं, जयराम की निजी राय’, कांग्रेस नेता के आश्वासन वाले बयान पर पित्रोदा का पलटवार
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हाल ही में सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया। उनके पद संभालते ही पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा था कि पित्रोदा ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में वह विवाद के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर पित्रोदा ने तीखे लहजे में कहा कि यह कांग्रेस का विचार नहीं है, बल्कि रमेश का दृष्टिकोण है। उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कांग्रेस ऐसा नहीं कह रही है। जयराम ऐसा कह रहे हैं। जयराम जो कहते हैं वह उनका विचार है, जरूरी नहीं कि यह पार्टी का विचार हो। जयराम का यह कहना ठीक है और मैं इसका सम्मान करता हूं। मुझे जो करना है वह करना है। इस प्रक्रिया में मुझे गलतियां करने का अधिकार है।' कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पित्रोदा को दोबारा नियुक्त करने पर कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा को इस आश्वासन पर दोबारा नियुक्त किया है कि वह भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने एक्स पर कहा था, 'हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसे बयान और टिप्पणियां की थीं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य थीं। आपसी सहमति से उन्होंने प्रवासी भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने उस संदर्भ को स्पष्ट किया जिसमें बयान दिया गया था और बाद में प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें इस आश्वासन पर दोबारा नियुक्त किया है कि वह भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे।'

क्या है मामला?

गौरतलब है, पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, उन्होंने अपने एक बयान में भारतीयों को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। हालांकि, अब एक बार फिर उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बना दिया गया है। इससे पहले, अप्रैल में पित्रोदा ने अमेरिका में विरासत कर पर एक टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा ने तीखा हमला बोला था। हालांकि, अब इंटरव्यू में उन्होंने माना कि वह शायद अपनी बात को और बेहतर तरीके से रख सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि आज ध्यान बातचीत के अर्थ पर नहीं, बल्कि उसके स्वरूप पर है।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट: दुनिया में हर वर्ष 26 लाख जानें ले रही शराब, भारत में चीन से दोगुनी मौतें डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट: दुनिया में हर वर्ष 26 लाख जानें ले रही शराब, भारत में चीन से दोगुनी मौतें
Next Article मुझे न बताएं किस पर आपत्ति करनी चाहिए, किस पर नहीं’, बिरला की हुड्डा को फटकार, प्रियंका का पलटवार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?