By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कर्नाटक में नया नाटक, डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा संत, सिद्धारमैया ने भी चल दी चाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > कर्नाटक में नया नाटक, डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा संत, सिद्धारमैया ने भी चल दी चाल
राजनीती

कर्नाटक में नया नाटक, डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा संत, सिद्धारमैया ने भी चल दी चाल

Last updated: 2024/06/28 at 1:08 PM
Share
4 Min Read
कर्नाटक में नया नाटक, डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा संत, सिद्धारमैया ने भी चल दी चाल
SHARE

लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर शह और मात का खेल शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से समर्थक खुले तौर पर नेतृत्व परिवर्तन का राग छेड़ा है तो सिद्धारमैया समर्थक मंत्रियों ने तीन डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को लागू करने का दांव चल दिया है। कई मंत्री लिंगायत, दलित और अल्पसंख्यक डिप्टी सीएम बनाने के लिए आवाज बुलंद करने लगे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बदलाव की मांग भी शुरू हो गई है। यह पद अभी डीके शिवकुमार के पास ही है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद निकाले गए फॉर्मूले के तहत डीके शिवकुमार सीएम पद के दावेदार हैं। पार्टी में वह संकटमोचक के तौर पर उभरे हैं। उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास भी हासिल है, ऐसे में सिद्धारमैया समर्थकों ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। फिलहाल इस खेल के शुरू होने के बाद डीके शिवकुमार ने चुप्पी साध रखी है। कर्नाटक में फिर से सत्ता का नाटक शुरू होने वाला है। सिद्धारमैया के समर्थक मंत्रियों केएन राजन्ना, बी जेड ज़मीर अहमद खान और सतीश जरकीहोली ने तीन डिप्टी सीएम की मांग रख दी। माना जा रहा है कि मंत्रियों ने डीके शिवकुमार को काबू में करने के लिए तीन डिप्टी सीएम का मुद्दा उछाला गया है। अभी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है और डीके फॉर्मूले तहत सीएम पद के दावेदार हैं। विश्व वोक्कालिगा महास्थानम के प्रमुख स्वामी चंद्रशेखर ने सिद्धारमैया को सीएम की कुर्सी डीके शिवकुमार को देने की सलाह दे दी है। उन्होंने यह बयान कैंपा गौड़ा जयंती समारोह में उस समय दिया, जब मंच पर शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों मौजूद थे। इसके बाद स्वामी निर्मलानंद ने भी डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की वकालत की। डीके वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और विधानसभा चुनाव के दौरान मठ की ओर से कांग्रेस को खुले तौर पर समर्थन मिला था। ओल्ड मैसुरू इलाके में मठ की अपील का फायदा भी कांग्रेस को मिला था।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के बहाने सिद्धारमैया समर्थक का पलटवार

2023 के कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को 135 सीटें मिली थीं। इसके बाद कई दिनों तक सीएम पद को लेकर माथापच्ची चलती रही। सोनिया गांधी के करीबी डीके शिवकुमार सीएम पद के प्रबल दावेदार बनकर सामने आए। सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने इस मुद्दे पर मध्यस्थता की और ढाई-ढाई साल के सीएम पद का फॉर्मूला तैयार किया। सिद्धारमैया पहले ढाई साल के लिए सीएम बनाए गए। साथ ही यह भी तय किया गया कि सिद्धारमैया सरकार में डीके शिवकुमार एकमात्र डिप्टी सीएम भी रहेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (केपीसीसी) बनाए रखने का ऐलान किया। समझौते के तहत अभी सिद्धारमैया का कार्यकाल 17 महीने बाकी है, मगर डीके समर्थक अभी से भूमिका तैयार करने में जुटे हैं। चन्नागिरी के कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने बुधवार को पार्टी से शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। इसके बाद सिद्धारमैया के समर्थकों ने डीके शिवकुमार की घेराबंदी शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर डीके शिवकुमार का घेराव किया। सहकारिता मंत्री राजन्ना ने नए प्रदेश अध्यक्ष की मांग कर डाली है। अगर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर डीके शिवकुमार की विदाई हुई तो सिद्धारमैया की राह आसान हो जाएगी।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संसद में राहुल बोले नीट पर चर्चा करवाएं प्रधानमंत्री, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित संसद में राहुल बोले नीट पर चर्चा करवाएं प्रधानमंत्री, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित
Next Article मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने ही कराया था सिपाही भर्ती का पेपर लीक मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने ही कराया था सिपाही भर्ती का पेपर लीक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?