By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम
राज्य

अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम

Last updated: 2024/07/02 at 12:22 PM
Share
5 Min Read
अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम
SHARE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में मची उथलपुथल के बाद सीयूईटी स्नातक के परिणाम अब तक जारी नहीं किए जा सके हैं। पहले 30 जून को परिणाम जारी करने की तिथि दी गई थी, लेकिन समय बीत चुका है और अभी तक आंसर-की भी जारी नहीं की जा सकी है।

इसका सीधा असर दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ेगा। इसके देर होने की पूरी संभावना है। इससे डीयू का सत्र भी प्रभावित हो सकता है, जो एक अगस्त से शुरू होना है। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रवेश सीयूईटी के अंकों के आधार पर होते हैं।

डीयू में 71 हजार सीटों पर होने हैं प्रवेश

स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया जारी है, पहले दौर के प्रवेश हो चुके हैं। लेकिन, स्नातक की प्रक्रिया का पहला चरण ही जारी है। इसमें छात्र अपनी निजी जानकारियां भरकर सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं। प्रक्रिया का मुख्य चरण शुरू नहीं हो सका है। डीयू में 68 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर प्रवेश किए जाने हैं।

डीयू की प्रवेश शाखा के अधिकारी ने कहा, हमारी तैयारी पूरी है। परिणामों के लिए एनटीए पर निर्भर हैं। जैसे परिणाम घोषित होंगे, प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, पहले परिणाम जारी होना चाहिए। सीयूईटी रिजल्ट से पहले एनटीए प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा, छात्र उसे चैलेंज करेंगे, जिसके बाद एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगी।

डीयू ने एक अगस्त से की है नवीन सत्र की घोषणा

इस पूरी प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लगेगा। सीयूईटी परिणाम आने के बाद छात्रों को कॉलेज व कोर्स की च्वाइस भरनी होगी। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर पहली सूची जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। डीयू ने इस साल एक अगस्त से नवीन सत्र शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन परिणाम 10 जुलाई तक भी आते हैं, तो एक अगस्त तक कक्षाएं शुरू करना चुनौती से कम नहीं होगा।

डीयू को प्रवेश प्रक्रिया के समय को घटाना होगा, लेकिन इससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अगर अधिक देरी हुई तो छात्र प्राइवेट संस्थानों का रुख कर सकते हैं। डीयू में प्रवेश प्रक्रिया लगभग तीन चरणों में होती है। पहले दो चरण सामान्य होते हैं और एक चरण सुपरन्यूमैरी कोटे की सीटों के लिए होता है। इसमें खेल और पाठ्येत्तर गतिविधियों के प्रवेश होते हैं।

पिछले वर्ष सितंबर तक खिंच गई थी प्रवेश प्रक्रिया

यह परफार्मेंस पर आधारित होते हैं। इनकी प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो सकती है। एक अगस्त से सत्र शुरू होगा तो बहुत कम छात्र कक्षाओं में आ पाएंगे। पिछले वर्ष सबकुछ सामान्य था तब भी प्रवेश प्रक्रिया सितंबर महीने तक खिंच गई थी।

इसके चलते बाद में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं फरवरी मार्च में आयोजित हुई थीं। क्योंकि अभी सीयूईटी के परिणाम ही घोषित नहीं हुए हैं तो प्रक्रिया और लंबी चल सकती है। इस साल सीयूईटी 15 मई से 31 मई तक हुई थी। उम्मीद थी कि जल्दी परिणाम घोषित हो जाएंगे।

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में भी हो जाएगी देरी

अब नेट की नई तिथि घोषित कर दी गई है। 21 अगस्त से चार सितंबर तक होगी। नेशनल कामन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 10 जुलाई को होगी। डीयू में पिछले वर्ष से नए इंटिग्रेटेड टीचर्स प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

डीयू के तीन कॉलेजों के साथ शिक्षा विभाग में 60-60 सीटों के साथ यह शुरू किया गया है। इसकी प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा इस वर्ष से नेट के जरिये पीएचडी में प्रवेश होने जा रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि सितंबर में परीक्षाएं होंगी तो परिणाम सितंबर के आखिरी या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी होंगे। प्रवेश पूरे होने तक दिसंबर हो जाएगा। इससे काफी नुकसान होगा।

You Might Also Like

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

July 2, 2024 July 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यौन उत्पीड़न मामले में स्वयंभू बुद्ध बॉय बम्जन को 10 साल की कैद यौन उत्पीड़न मामले में स्वयंभू बुद्ध बॉय बम्जन को 10 साल की कैद
Next Article सीएम केजरीवाल की याचिका पर आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई  सीएम केजरीवाल की याचिका पर आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?