By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डिबेट के दौरान ट्रंप बोले एक दिन में रुकवा दूंगा यूक्रेन युद्ध, रूस का जवाब-संभव नहीं…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > डिबेट के दौरान ट्रंप बोले एक दिन में रुकवा दूंगा यूक्रेन युद्ध, रूस का जवाब-संभव नहीं…
विदेश

डिबेट के दौरान ट्रंप बोले एक दिन में रुकवा दूंगा यूक्रेन युद्ध, रूस का जवाब-संभव नहीं…

Last updated: 2024/07/03 at 11:10 AM
Share
4 Min Read
डिबेट के दौरान ट्रंप बोले एक दिन में रुकवा दूंगा यूक्रेन युद्ध, रूस का जवाब-संभव नहीं…
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कहते आ रहे हैं कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो वह एक दिन के अंदर रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा सकते हैं।

अभी हाल ही में ट्रंप ने यहीं बात बाइडेन के साथ हुई डिबेट में भी दोहराई। इसी बात को लेकर जब संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी प्रवक्ता वासिली नेबेंजिया से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नहीं, बिलकुल नहीं, यूक्रेन का संकट एक दिन में खत्म नहीं हो सकता है।

वासिली ने कहा कि जब 2022 में यह संकट पैदा होने से पहले ही खत्म हो सकता था, रूस और यूक्रेन तब इस्तांबुल में शांति समझौते के करीब थे लेकिन तब पश्चिमी देशों ने ऐसा नहीं होने दिया।

उन्होंने लगातार यूक्रेन को युद्ध के लिए उकसाया, वे चाहते थे कि हम लड़ते रहें। यूक्रेनी राष्ट्रपति अलग- अलग पीस समिट में जाकर भाग ले रहे हैं, यह पीस समिट बकवास हैं इनसे कुछ नहीं होने वाला।क्योंकि जो देश कुछ कर सकते हैं वो इन समिट में भाग ही नहीं ले रहे हैं क्योंकि यह सब एकतरफा है।

दरअसल, पिछले महीने 15 जून को ही स्विटजरलैंड़ में यूक्रेन पीस समिट हुआ था, जिसमें करीब 90 देश शामिल हुए थे। भारत ने भी इसमें अपना एक दल भेजा था, लेकिन यहां होने वाले किसी भी प्रकार के प्रस्ताव से खुद को दूर रखा था। इस समिट में रूस और चीन दोनों ही शामिल नहीं हुए थे।

वासिली ने कहा कि पुतिन का 14 जून का सीजफायर का प्रस्ताव अभी भी खुला हुआ है। जिसके अंतर्गत युक्रेन की सेना को उन चारों जगहों से अपनी टुकड़ियां वापस बुलानी होगी, जहां पर रूस ने 2022 में कब्जा किया था और युक्रेन को नाटो में शामिल होने की अपनी जिद को छोड़ना होगा। ऐसा होते ही शांति वार्ता शुरू हो  जाएगी।

जेलेंस्की पहले ही इस प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं।

उन्होंने कहा था कि मैं अपने देश की जरा सी भी जमीन किसी दूसरे देश को नहीं दूंगा।

ट्रंप का शुरुआत से देते आ रहे हैं यह बयान
ट्रंप जबसे युद्ध शुरू हुआ है तबसे कहते आ रहे हैं कि वह राष्ट्रपति बनते ही एक दिन के अंदर यूक्रेन के अंदर की सारी जंग रुकवा देंगे।

ट्रंप ने कहा था कि दोनों नेताओं से इस मु्द्दे पर बात करूंगा और उन्हें मना लूंगा। डिबेट के दौरान ट्रंप ने बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आपने रूस के ऊपर जंग थोपी है। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह जंग कभी शुरू ही नहीं होती।

दो साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, 2 साल से भी ज्यादा समय से यूरोप के मुंह पर युद्ध जारी है। यूक्रेन की नाटो में शामिल होने की जिद ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए मजबूर कर दिया।

इस जंग में अब तक 50 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोगों को देश छोड़ना पड़ा है, यह लोग अब दूसरे देशों में रिफ्यूजी की तरह जीवन-यापन कर रहे हैं। दोनों ही तरफ के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। 

The post डिबेट के दौरान ट्रंप बोले एक दिन में रुकवा दूंगा यूक्रेन युद्ध, रूस का जवाब-संभव नहीं… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 3, 2024 July 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई की जांच का केंद्र बना ओएसिस स्कूल,  शिक्षकों से होगी पूछताछ नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई की जांच का केंद्र बना ओएसिस स्कूल,  शिक्षकों से होगी पूछताछ
Next Article पलामू एक्सप्रेस ट्रेन पर जमकर हुआ पथराव, लोको पायलट का फटा सिर पलामू एक्सप्रेस ट्रेन पर जमकर हुआ पथराव, लोको पायलट का फटा सिर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं…..
नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न…..
जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम चेमा में 54 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम चेमा में 54 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, तेंदूपत्ता बोनस चेक वितरित कर ‘तुहर पौधा तुहर द्वार’ वाहन को दिखाई हरी झंडी….
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, तेंदूपत्ता बोनस चेक वितरित कर ‘तुहर पौधा तुहर द्वार’ वाहन को दिखाई हरी झंडी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?