By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रिटेन चुनाव में भारतीयों का बोलबाला, इस बार रिकॉर्डतोड़ बन सकते हैं सांसद; दांव पर सुनक की प्रतिष्ठा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ब्रिटेन चुनाव में भारतीयों का बोलबाला, इस बार रिकॉर्डतोड़ बन सकते हैं सांसद; दांव पर सुनक की प्रतिष्ठा…
विदेश

ब्रिटेन चुनाव में भारतीयों का बोलबाला, इस बार रिकॉर्डतोड़ बन सकते हैं सांसद; दांव पर सुनक की प्रतिष्ठा…

Last updated: 2024/07/04 at 10:32 AM
Share
5 Min Read
ब्रिटेन चुनाव में भारतीयों का बोलबाला, इस बार रिकॉर्डतोड़ बन सकते हैं सांसद; दांव पर सुनक की प्रतिष्ठा…
SHARE

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में 4 जुलाई को आम चुनाव है।

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और पीएम ऋषि सुनक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वो अपनी जीत के दावे जरूर कर रहे हैं लेकिन, मौजूदा हालात विपक्षी दल लेबर पार्टी की तरफ ज्यादा बेहतर दिखाई दे रहे हैं।

संभावित राजनीतिक बदलाव के बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि इस बार ब्रिटेन में चुनाव परिणाम इतिहास रच सकते हैं। भारतीय मूल के सांसदों की संख्या इस बार सबसे ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, यूके में इस बार 100 से अधिक भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में ताल ठोकी है।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के राजनेताओं का दबदबा
निवर्तमान ब्रिटिश संसद में 65 अश्वेत सांसदों में 15 भारतीय मूल के सांसद हैं। जिसमें लेबर पार्टी से आठ और कंजर्वेटिव पार्टी से सात सांसद शामिल हैं।

15 भारतीय सांसदों की संख्या ब्रिटिश राजनीतिक इतिहास में काफी ज्यादा जरूर है लेकिन, इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

इस बार 100 से अधिक भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेताओं की उल्लेखनीय उपलब्धि का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2022 में ऋषि सुनक के रूप में ब्रिटेन को प्रथम अश्वेत प्रधानमंत्री मिले।

ब्रिटेन में भारतीयों की स्थिति
आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय परिवारों की यूके में काफी धाक है। यहां अधिकतर उच्च आय वर्ग वाले हैं।

ब्रिटेन की आबादी का लगभग 3 प्रतिशत होने के बावजूद, भारतीय मूल के लोगों की सकल घरेलू उत्पाद में 6 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।  

2024 के ब्रिटेन के आम चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों में रिकॉर्ड संख्या में भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  

दांव पर सुनक की प्रतिष्ठा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड और नॉर्थअलर्टन की अपनी सीट बरकरार रखने की उम्मीद है। साथ ही उनके मंत्रिमंडल की पूर्व सहयोगी प्रीति पटेल के एसेक्स में विथम और सुएला ब्रेवरमैन के फारेहैम तथा वाटरलूविले में जीतने की उम्मीद है।

‘ब्रिटिश फ्यूचर’ थिंक टैंक के एक विश्लेषण के अनुसार, अगर लेबर पार्टी बहुमत हासिल करती है तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अभी तक की सबसे अधिक संख्या हो सकती है। विश्लेषण में कहा गया है कि निवर्तमान संसद में करीब 14 प्रतिशत सांसद जातीय अल्पसंख्यक समुदायों के थे, जबकि नई संसद में उनकी संख्या अधिक रह सकती है। ब्रिटिश फ्यूचर के निदेशक सुंदर कटवाला ने कहा, ‘‘इस चुनाव में जातीय अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व में बड़ी वृद्धि दिखेगी और यह अब तक की सबसे विविध संसद होगी।’’

भारतीय मूल के नामी चेहरों पर एक नजर
वर्ष 2019 में हुए पिछले आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद चुने गए थे, जिनमें से कई दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा भारतीय मूल के कई लोग पहली बार आम चुनाव लड़ रहे हैं। इलींग साउथल में बड़ी संख्या में पंजाबी मतदाता हैं। वहां से इस बार दो ब्रिटिश सिख उम्मीदवार संगीत कौर भैल और जगिंदर सिंह निर्दलीयों के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

4 जुलाई को होने वाले चुनाव में कुछ प्रमुख ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवारों में प्रफुल नार्गुंड शामिल हैं, जो लेबर पार्टी की टिकट पर इस्लिंगटन नॉर्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। जस अथवाल लेबर पार्टी के गढ़ इफोर्ड साउथ से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बैगी शंकर डर्बी साउथ, सतवीर कौर साउथम्पटन टेस्ट और हरप्रीत उप्पल हडर्सफील्ड से चुनाव लड़ रहे हैं।

इंदौर में जन्मे राजेश अग्रवाल पहली बार लीसेस्टर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला एक अन्य ब्रिटिश भारतीय एवं कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार शिवानी राजा से है। भारतीय मूल के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि गोवा मूल की पूर्व सांसद कीथ वाज भी यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

The post ब्रिटेन चुनाव में भारतीयों का बोलबाला, इस बार रिकॉर्डतोड़ बन सकते हैं सांसद; दांव पर सुनक की प्रतिष्ठा… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केरल के मत्स्य पालन मंत्री ने SSLC पास छात्रों को लेकर दिया बड़ा बयान केरल के मत्स्य पालन मंत्री ने SSLC पास छात्रों को लेकर दिया बड़ा बयान
Next Article बाथरूम में गिरकर बेहोश हुए टीएमसी नेता मुकुल रॉय, सिर में लगी चोट बाथरूम में गिरकर बेहोश हुए टीएमसी नेता मुकुल रॉय, सिर में लगी चोट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?