By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा बनेंगे हेमंत सोरेन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा बनेंगे हेमंत सोरेन
राज्य

विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा बनेंगे हेमंत सोरेन

Last updated: 2024/07/04 at 11:05 AM
Share
5 Min Read
विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा बनेंगे हेमंत सोरेन
SHARE

झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी के लिए मंच तैयार है। भावी मुख्यमंत्री हेमंत आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते।

अपनी गिरफ्तारी के कारण लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी अभियान से दूर रहे हेमंत विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा बनना चाहेंगे। महागठबंधन में शामिल अन्य दल भी इस पक्ष में दिख रहे हैं। यही वजह है कि जेल से निकलने के बाद ही उन्होंने सक्रियता दिखाई। महागठबंधन के दलों का मानना है कि हेमंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से गठबंधन को सहानुभूति वोट मिलेंगे।

केजरीवाल की राह पर चल सकते हैं हेमंत

साथ ही झारखंड के कोर मुद्दों पर वोटरों को गोलबंद करने में आसानी होगी। यही वजह है कि जेल से निकलने के कुछ दिनों के भीतर ही हेमंत की मुख्यमंत्री के पद पर दोबारा ताजपोशी की तैयारी कर ली गई। वहीं, दोबारा जेल जाने की स्थिति में हेमंत दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चल सकते हैं, जिन्होंने गिरफ्तार होने के बाद भी सीएम का पद नहीं छोड़ा और जेल से ही सरकार चला रहे हैं।

अगर हेमंत को फिर से पद छोड़ना पड़ा, तो कल्पना होंगी सीएम

इस बीच हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी खुद को पार्टी के बड़े नेता के तौर पर स्थापित करते हुए विधानसभा उपचुनाव भी जीता। उन्होंने हेमंत की अनुपस्थिति में झामुमो के लोकसभा अभियान का प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया और निचले सदन में पार्टी की स्थिति में सुधार किया। अगर हेमंत को फिर से पद छोड़ना पड़ा, तो कल्पना मुख्यमंत्री पद पर बैठाए जाने के लिए स्वभाविक तौर पर हेमंत की पहली पसंद होंगी।

झामुमो ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था

लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित झामुमो लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है। चुनाव में पार्टी ने आदिवासियों के लिए सुरक्षित तीन सीटें जीतीं, जबकि दो सीटें उसकी सहयोगी कांग्रेस ने जीती। पांच साल पहले लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बावजूद झामुमो ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रघुबर दास की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। उसकी तुलना में सत्ताधारी गठबंधन को इस बार अपनी स्थिति बेहतर लग रही है।

भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव पहले कराने की योजना बना रही

जेल से रिहा होने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक रैली में हेमंत ने दावा किया था कि भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव पहले कराने की योजना बना रही है। साथ ही यह चुनौती भी दी कि भाजपा आज चुनाव कराकर देख ले, राज्य से उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के पहले औऱ बाद कुछ सीटों का झटका लगने के बाद भी झामुमो के नेतृत्व वाले आइएनडीआइए गठबंधन को राज्य विधानसभा में बहुमत प्राप्त है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में अब आइएनडीआइए के विधायकों की संख्या घटकर 46 हो गई है, लेकिन यह भी बहुमत से अधिक है।

हेमंत सोरेन को जमानत के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जा सकती है ईडी

मनी लांड्रिंग के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को जमानत प्रदान करने के झारखंड हाई कोर्ट के हालिया आदेश के विरुद्ध ईडी जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल कर सकती है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी हाई कोर्ट की जस्टिस आर. मुखोपाध्याय की पीठ द्वारा 28 जून को जारी आदेश को चुनौती दे सकती है।

ईडी का कहना है कि अदालत का यह मानना कि हेमंत सोरेन दोषी नहीं है, गलत है और आरोपित प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा-45 द्वारा निर्धारित दोहरी शर्तों को पूरा नहीं करता है। हाई कोर्ट ने कहा था, यह मानने का कारण है कि हेमंत सोरेन ईडी द्वारा आरोपित अपराध के लिए दोषी नहीं हैं और याचिकाकर्ता द्वारा इसी तरह का अपराध करने की कोई संभावना नहीं है।

You Might Also Like

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Air Fare: रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब देने होंगे सिर्फ इतने रुपये Air Fare: रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब देने होंगे सिर्फ इतने रुपये
Next Article झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?