By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू, अगर अभी हुए चुनाव तो हारना तय: सर्वे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू, अगर अभी हुए चुनाव तो हारना तय: सर्वे…
विदेश

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू, अगर अभी हुए चुनाव तो हारना तय: सर्वे…

Last updated: 2024/07/04 at 11:18 AM
Share
4 Min Read
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू, अगर अभी हुए चुनाव तो हारना तय: सर्वे…
SHARE

भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी देने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, अगर अभी कनाडा में चुनाव हुए तो जस्टिन ट्रूडो की सरकार का गिरना तय है।

सिर्फ यही नहीं ट्रूडो की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के सहयोगी दल न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी या एनडीपी भी जनता से अपना समर्थन खो रहे हैं।

जस्टिन ट्रूडो लगातार भारत विरोधी बयानों और अपनी देश के विकास विरोधी कामों से जनता के बीच पहले ही विश्वास खो रहे हैं।

कनाडाई संसद में खालिस्तानियों के लिए नारेबाजी करवाना, खालिस्तानियों के कार्यक्रम में शरीक होना और भारत पर बेवजह और बेबुनियाद आरोप लगाने वाले जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर सु्र्खियों में हैं।

ताजा सर्वेक्षण कहता है कि कनाडा में अगर अभी संसदीय चुनाव किए जाएं तो ट्रूडो सरकार नहीं टिक पाएगी। इंडो-कनाडाई जगमीत सिंह के नेतृत्व वाली एनडीपी भी अपना समर्थन खो रही है। 2021 के संघीय चुनावों के दौरान एनडीपी ने 18 प्रतिशत वोट हासिल किया था।

वो घटकर 17 प्रतिशत जा सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि एजेंसी ने जिन लोगों के बयान लिए, उनमें से अधिकतर ने महसूस किया कि एनडीपी और सिंह के बारे में उनकी धारणा 32 प्रतिशत ‘खराब’ हो गई है। सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों ने पहले से अधिक विश्वास जताया है। 

क्या कहता है सर्वे
पोल के आंकड़ों के अनुसार, कंजर्वेटिव पार्टी को 41 प्रतिशत समर्थन मिल सकता है। जो ट्रूडो की लिबरस पार्टी के 27 प्रतिशत से कहीं आगे है। यदि अभी चुनाव होते हैं, तो कंजर्वेटिव दल को 218 सीटें मिल सकती है। जबकि ट्रूडो की पार्टी को सिर्फ 67 सीटें मिलेंगी।

उपचुनाव में करारी हार
एनडीपी के लिए परेशान करने वाले संकेत जून में टोरंटो-सेंट पॉल के लिए हुए उप-चुनाव के दौरान सामने आ गए थे। जब उनका वोट शेयर 17 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत हो गया था। परिणाम यह निकला कि ट्रूडो की पार्टी को इस सीट से चुनाव हारना पड़ा। इस सीट पर एनडीपी का 1993 से कब्जा था।

लगातार खो रहे विश्वास
जगमीत सिंह अक्टूबर 2017 में एनडीपी के नेता बने। उनके नेतृत्व से पार्टी ने तब पहला संघीय चुनाव देखा। एनडीपी ने 2017 में हाउस ऑफ कॉमन्स में 44 सीटें और लगभग 20 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किए थे। 2021 में एनडीपी के 25 एनडीपी सांसद चुने गए और वोट शेयर गिरकर 18 प्रतिशत हो गया। ताजा सर्वे में वोट शेयर और गिरा है।

ट्रूडो पर लटक रही तलवार
पिछले सप्ताह, सिंह ने कहा था, “हम इसे वास्तव में लोगों द्वारा अपना संदेश भेजने के रूप में देखते हैं। वे ट्रूडो से निराश हैं। वे ट्रूडो के साथ काम कर चुके हैं और वे लिबरल पार्टी से निराश हैं। उनके पास इसके कारण हैं।” ट्रूडो एनडीपी के समर्थन से सरकार में बचे हुए है। हालांकि सिंह ने यह नहीं बताया कि क्या वह ट्रूडो का समर्थन करना जारी रखेंगे या नहीं। 

The post कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू, अगर अभी हुए चुनाव तो हारना तय: सर्वे… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज… बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज…
Next Article शिक्षा विभाग के ACS की कड़ी चेतावनी: स्कूलों में बेंच-डेस्क की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं शिक्षा विभाग के ACS की कड़ी चेतावनी: स्कूलों में बेंच-डेस्क की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना…..
विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन….
जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना….
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप….
आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?