By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली एक और सफलता, आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली एक और सफलता, आरोपी गिरफ्तार
राज्य

नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली एक और सफलता, आरोपी गिरफ्तार

Last updated: 2024/07/04 at 11:14 AM
Share
3 Min Read
नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली एक और सफलता, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई को एक और सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने चिंटू और मुकेश से हुई पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अमन सिंह नामक एक अन्य आरोपित को धनबाद (झारखंड) से गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अमन सिंह पेपर लीक मामले के आरोपित रॉकी के साथ मिलकर काम करता था। इसे राकी का खास बताया जा रहा है। अब सीबीआई इसकी रिमांड के लिए भी कोर्ट में आवेदन करेगी।

7 आरोपितों की रिमांड खत्म, आज होगी कोर्ट में पेशी

दूसरी ओर, पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जिन सात आरोपितों को रिमांड पर लिया था, उनकी रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है। चार जुलाई को इन सातों आरोपितों को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनकी रिमांड अवधि समाप्त होने के पूर्व बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सभी से काफी देर तक पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि रिमांड पर लिए गए चिंटू और मुकेश से जांच टीम की कई अहम जानकारियां मिली हैं। बता दें कि चिंटू और मुकेश की सूचना के बाद ही जांच टीम ने आशुतोष और मनीष प्रकाश को गिरफ्तार किया था। अब इनकी सूचना पर ही अमन को गिरफ्तार किया गया है।

स्कॉलर हुकमा राम की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल

नीट-यूजी में मालीघाट स्थित डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के नैनी के परीक्षार्थी राज पांडेय के बदले शामिल होने के आरोपित जोधपुर (राजस्थान) एम्स के छात्र हुकमा राम की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई है। यह अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के कोर्ट में दाखिल की गई है। इस अर्जी पर गरुवार को सुनवाई होगी।

विदित हो कि पिछले पांच मई को डीएवी केंद्र पर नीट में यूपी के प्रयागराज के नैनी के राज पांडेय के बदले जोधपुर एम्स के 2021 बैच का छात्र हुकमा राम शामिल हुआ था। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी। इसके बाद चकमा देकर वह वहां से निकल गया था।

इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक रामकृष्ण परमहंस ने मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें राज पांडेय, हुकमा राम व अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया था। इधर, पुलिस की विशेष टीम राज पांडेय व हुकमा राम की खोज में प्रयागराज व जोधपुर भी गई थी। हालांकि, दोनों फरार मिले।

You Might Also Like

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा
Next Article बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज… बाइडेन ने माना डिबेट में सो गए थे; अब रेस से हटने का दबाव, कमला हैरिस पर कयास तेज…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?