By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारी वर्षा का अलर्ट जारी; यूपी में आज जमकर बरसेगा मानसून, जाने दिल्ली-एनसीआर का हाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > भारी वर्षा का अलर्ट जारी; यूपी में आज जमकर बरसेगा मानसून, जाने दिल्ली-एनसीआर का हाल
देश

भारी वर्षा का अलर्ट जारी; यूपी में आज जमकर बरसेगा मानसून, जाने दिल्ली-एनसीआर का हाल

Last updated: 2024/07/05 at 10:07 AM
Share
5 Min Read
भारी वर्षा का अलर्ट जारी; यूपी में आज जमकर बरसेगा मानसून, जाने दिल्ली-एनसीआर का हाल
SHARE

देश के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा के बाद धीमे पड़ गए मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई अन्य हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड के कुमाऊं में रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रपयाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है।

यूपी के 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी उप्र समेत 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जबकि 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी और वज्रपात की भी संभावना है। बिहार के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल में भारी वर्षा की चेतावनी है।

लगातार वर्षा से उत्तराखंड में दुश्वारियां बढ़ गई हैं

गुरुवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के अंबाला, नूंह, भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फतेहाबाद और हिसार में जमकर वर्षा हुई। राजस्थान में लगातार दो दिन से हो रही वर्षा के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। लगातार वर्षा से उत्तराखंड में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पहाड़ों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के उफान के कारण कई प्रमुख मार्ग बंद हैं। नदियों के रौद्र रूप धारण करने से आसपास की बस्तियों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

बदरीनाथ हाईवे करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में चीड़वासा नाले के उफान पर आने से अस्थाई पुलिया बह गई। इस दौरान दो कांवड़ यात्री भी बह गए। दोनों दिल्ली के बताए जा रहे हैं। पुलिया बहने और ट्रेक अवरूद्ध होने गोमुख की तरफ भोजवासा क्षेत्र में 35 पर्यटक फंसे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 115 सड़कें बंद

पिथौरागढ़ में निजी बाइक व कार से आदि कैलास गए 35 यात्री तीन दिन से तवाघाट में फंसे हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट मार्ग पिछले चार दिन से अवरुद्ध है। राज्य में 70 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 115 सड़कें बंद हैं।

भारी वर्षा के अलर्ट के बीच तप रहा कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की स्थिति थोड़ी अलग है। जम्मू में गुरुवार तड़के काफी बारिश हुई। शुक्रवार को भी वर्षा के आसार हैं। इसके विपरीत कश्मीर में गर्मी का पारा नए शिखर की ओर है। कश्मीर के अधिकांश क्षेत्र जम्मू संभाग से अधिक तप रहे हैं।

श्रीनगर का सबसे अधिक तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान जम्मू के 33 डिग्री को पीछे छोड़ते हुए 35.7 डिग्री सेल्सियस पर चढ़ गया। इस सीजन में श्रीनगर का यह सबसे अधिक तापमान है ही, साथ ही पिछले 25 वर्षों में यह सबसे अधिक तापमान है। इसके पहले नौ जुलाई, 1999 को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर पहुंचा था।

काजीगुंड, पहलगाम, सोनमर्ग और कुलगाम को छोड़कर कश्मीर के लगभग सभी क्षेत्र जम्मू से अधिक गर्म रहे। बता दें कि जुलाई माह में कश्मीर के अधिकतर हिस्सों का तापमान सामान्यता 22-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा करता था, लेकिन इस बार 30 डिग्री के पार चला जाना असामान्य है और इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग का असर है।

श्रीनगर में बढ़ रहा तापमान

मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ के मुताबिक, वर्ष 1946 में जुलाई माह में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज हुआ था। जुलाई माह में श्रीनगर के तापमान ने 10 बार रिकार्ड बनाए। 1999 में नौ जुलाई को 37 डिग्री पर पारा चला गया था। इसके बाद अब यानी चार जुलाई को यह 35.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। फैजान ने कहा कि जून, जुलाई व अगस्त में तापमान का बढ़ना और 30 डिग्री के पार चले जाना पहले भी हुआ है, लेकिन लंबे समय तक 30 डिग्री के पार नहीं रहा।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

July 5, 2024 July 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से सात जुलाई के बाद जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्‍ट पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से सात जुलाई के बाद जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्‍ट
Next Article ब्रिटेन के चुनाव में ऋषि सुनक को लगा तगड़ा झटका, लेबर पार्टी को शानदार बढ़त; काउंटिंग जारी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?