By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख…
देश

राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख…

Last updated: 2024/07/05 at 10:44 AM
Share
4 Min Read
राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख…
SHARE

अग्निवीर अजय कुमार के पिता ने अब मान लिया है कि उन्हें कंपनसेशन के रूप में 98 लाख रुपए मिल चुके हैं।

एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अजय के पिता ने कहा था कि उन्हें केंद्र सरकार या भारतीय सेना से कुछ भी नहीं मिला है।

बुधवार को कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था।

इस वीडियो में राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को 98 लाख रुपए दिए जाने की झूठी बात कही। हालांकि अजय के पिता ने एक नई मांग भी रख दी है। उन्होंने कहा कि पैसा कोई मुद्दा नहीं है।

हम अपने बेटे के लिए शहीद का दर्जा चाहते हैं। उसने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया, लेकिन उसे शहीद का दर्जा तक नहीं मिला। इसके अलावा हमें भी शहीद के परिवार को मिलने वाली कोई सुविधा मिली।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिखाया गया है कि राहुल गांधी को अजय कुमार के परिवार से मिलने पहुंचे हैं। इसमें परिवार दावा कर रहा है कि उन्हें केंद्र सरकार से कोई भी पैसा नहीं मिला है।

वीडियो में आगे अजय कुमार के पिता चरणजीत सिंह कहते हैं कि राजनाथ सिंह ने हमें एक करोड़ रुपए मिलने की बात कही है।

हमें अभी तक कोई पैसा नहीं मिला है। राहुल गांधी हमारी आवाज को सदन में उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार को पूरी मदद मिलनी चाहिए और अग्निपथ योजना को बंद किया जाना चाहिए।

वहीं, चरणजीत सिंह ने आर्मी से मुआवजे के तौर पर 98 लाख रुपए मिलने की बात कही है। चरणजीत सिंह ने कहा कि पहले हमें इंश्योरेंस के 50 लाख रुपए मिले।

बाद में आर्मी ने 48 लाख रुपए दिए। इस तरह अभी तक हमें 98 लाख रुपए मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बाकी के 67 लाख रुपए भी जल्द मिलने की उम्मीद जताई है। 

भारतीय सेना का बयान
चरणजीत सिंह का बयान उस वक्त आया है जब भारतीय सेना ने अजय कुमार के परिवार के दावे पर बयान जारी किया है।

सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया है कि अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया है।

बयान में आगे बताया गया है कि फर्ज निभाते हुए जान देने वाले अजय कुमार के परिवार को पहले ही 98.39 लाख रुपए का कंपनसेशन दिया जा चुका है। आर्मी के मुताबिक अग्निवीर योजना के मुताबिक मिलने वाली 67 लाख रुपए की अनुग्रह राशि भी जल्द ही दे दी जाएगी।

बताया गया है कि इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। सेना ने बताया कि इस तरह अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को कुल 1.65 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होगी।

वहीं, अजय की बड़ी बहन, बक्शो देवी ने कहा कि एक करोड़ से हमारा भाई वापस नहीं आ जाएगा। आप एक करोड़ ले जाओ और हमारे भाई को लौटा दो।

उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि यह केवल पैसे की बात नहीं है। उन्होंने अग्निवीर की चार साल की नौकरी पर भी सवाल उठाए। 

The post राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

July 5, 2024 July 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कौन हैं कीर स्टारमर? बन सकते हैं इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को लगेगा झटका… कौन हैं कीर स्टारमर? बन सकते हैं इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को लगेगा झटका…
Next Article बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक… बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?