By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूक्रेन में घेर रहे अमेरिका को अब हरदम रहेगा रूसी मिसाइलों का डर, व्लादिमीर पुतिन की ऐसी चाल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > यूक्रेन में घेर रहे अमेरिका को अब हरदम रहेगा रूसी मिसाइलों का डर, व्लादिमीर पुतिन की ऐसी चाल…
विदेश

यूक्रेन में घेर रहे अमेरिका को अब हरदम रहेगा रूसी मिसाइलों का डर, व्लादिमीर पुतिन की ऐसी चाल…

Last updated: 2024/07/05 at 11:01 AM
Share
4 Min Read
यूक्रेन में घेर रहे अमेरिका को अब हरदम रहेगा रूसी मिसाइलों का डर, व्लादिमीर पुतिन की ऐसी चाल…
SHARE

यूक्रेन को अमेरिका की ओर से लगातार हथियारों और फंड के जरिए मदद जारी है।

इसके अलावा रूस के कई पड़ोसी देश नाटो का हिस्सा हैं और वहां भी अमेरिका हथियारों की तैनाती करने की धमकी देता रहा है। अब रूस भी इसकी काट निकालता दिख रहा है।

रूस के एक सांसद का कहना है कि हम क्यूबा में मिसाइलों की तैनाती पर विचार कर रहे हैं। यह यूक्रेन में अमेरिका के दखल और परमाणु हथियारों की रेस को बढ़ावा देने का एक जवाब होगा।

इससे पहले बीते सप्ताह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस को मध्यम और छोटी दूर की रेंज वाली परमाणु क्षमता वाली मिसाइलें तैयार करनी चाहिए। इसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि इन्हें कहां तैनात किया जाए।

यह ऐसे ही होगा जैसे अमेरिका की ओर से यूरोप और एशिया तक में मिसाइलें तैनात की गई हैं। अब व्लादिमीर पुतिन के प्लान की पुष्टि करते हुए रूसी सांसद सेरगेई मिनोरोव ने कहा कि अमेरिका ने हथियारों की खतरनाक रेस को बढ़ावा दिया है, जो दुनिया को बर्बादी के मुहाने पर ले जाती है।

अब संभव है कि रूस की ओर से क्यूबा को बेस की तरह इस्तेमाल किया जाए और वहां मिसाइलों की तैनाती हो।

हाल ही में रूस ने अपने कुछ वॉरशिप क्यूबा भेजे थे। इनमें हाइपरसॉनिक हथियार भी लदे थे। यही नहीं उन्होंने क्यूबा में मिसाइल तैनात करने जैसा विकल्प हमारे पास कई जगहों पर होगा। 

मिनोरोव ने कहा कि 1962 में क्यूबा में रूस की ओर से मिसाइलें तैनात करने पर ही अमेरिका से तनाव पैदा हुआ था।तब भी हमने अमेरिकी ऐक्शन के जवाब में फैसला लिया था।

तब अमेरिका ने तुर्की में मिसाइलों की तैनाती की थी। रूसी ने कहा कि उस दौर की तरह ही फिर से अमेरिका साजिशें रच रहा है।

ऐसे में हमारे पास भी यही विकल्प है कि उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाए। मिनोरोव ने कहा कि रूस के साथ सीमा साझा करने वाले कई देशों में अमेरिका ने मिसाइलें तैनात कर दी हैं। यह सीधे तौर पर रूस की सुरक्षा के लिए खतरा है और हमें उसका जवाब तो देना ही होगा।

अभी नाटो देशों में बड़े पैमाने पर तैनात हैं अमेरिकी मिसाइलें

रूस का यह फैसला अमेरिका के लिए इसलिए चिंता भरा होगा क्योंकि क्यूबा के उत्तरी तट से फ्लोरिडा की दूरी लगभग 145 किलोमीटर ही है।

ऐसे में यदि रूस ने क्यूबा में मिसाइलों की तैनाती कर दी तो अमेरिका के लिए खतरे की घंटी रहेगी, जो कभी भी बजाने की धमकी रूस देता रहेगा। बता दें कि अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो संगठन ने रूस की घेराबंदी कर रखी है।

इसके अलावा उसके पड़ोसी देशों को संगठन में शामिल किया है और वहां बड़े पैमाने पर हथियारों की तैनाती भी की है।

The post यूक्रेन में घेर रहे अमेरिका को अब हरदम रहेगा रूसी मिसाइलों का डर, व्लादिमीर पुतिन की ऐसी चाल… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 5, 2024 July 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article असम में बाढ़ से अब तक 52 लोगों की हुई मौत, अरुणाचल में भी स्थिति गंभीर असम में बाढ़ से अब तक 52 लोगों की हुई मौत, अरुणाचल में भी स्थिति गंभीर
Next Article 8 साल, 5 PM- क्यों बुरी तरह हारी ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी… 8 साल, 5 PM- क्यों बुरी तरह हारी ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?