By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  आखिर परिवहन विभाग के अधिकारी क्यों छोड़ रहे नौकरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य >  आखिर परिवहन विभाग के अधिकारी क्यों छोड़ रहे नौकरी
राज्य

 आखिर परिवहन विभाग के अधिकारी क्यों छोड़ रहे नौकरी

Last updated: 2024/07/07 at 2:00 PM
Share
3 Min Read
 आखिर परिवहन विभाग के अधिकारी क्यों छोड़ रहे नौकरी
SHARE

नई दिल्ली । परिवहन विभाग में वर्षों के इंतजार के बाद पदोन्नति पाकर जो अधिकारी विभाग के उपायुक्त और प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी बने हैं तो अब उन्हें नौकरी रास नहीं आ रही। एक साल में दो उपायुक्तों और एक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। कुछ लोग अधिकारियों के नौकरी छोड़ने को राजनिवास और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे तनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। मगर सूत्रों का कहना है कि नौकरी छोड़ने का कारण काम की अधिकता है। विभाग में उपायुक्तों की कमी है और करीब आधे पद रिक्त हैं। इस पद पर बाहर से अधिकारी नहीं आ रहे हैं और विभाग के जो अधिकारी तैनात हैं, उनकी संख्या 10 की जगह पांच है। तमाम कोर्ट केस चल रहे हैं। सभी अधिकारियों को इस बारे में जानकरी नहीं है जिसे ऐसे काम दिए जाते हैं, वही अधिकारी परेशान हो जाता है। दिल्ली परिवहन विभाग में जहां पहले ही तकनीकी अधिकारियों की काफी कमी है और उसको पूरा कराने के लिए इससे पहले रहे परिवहन आयुक्त ने तकनीकी पदों पर कार्य करने के लिए दिल्ली सरकार से गैर तकनीकी अधिकारी लेकर उन्हें लगाया था। जबकि विभाग के लोग इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन मानकर इसका विरोध कर रहते रहे हैं। विभागीय जानकारों की मानें तो एक तरफ तकनीकी अधिकारियों की कमी और उसके ऊपर सोने पर सुहागा यह है कि आला अधिकारी वीआरएस मागने वाले के अनुरोध को खारिज करने की जगह उन्हें अनुमति दे रहे हैं। बताया जाता है कि उपायुक्त रहे अजय शामल को विभाग ने बीआरएस लेने के लिए आवेदन का कारण तक नहीं पूछा। इसके बाद दिल्ली के परिवहन उपायुक्त संजय अलावादी ने भी बीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है।इनके तीन माह 15 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। यानी 15 सितंबर को वह विभाग से बाहर हो जाएंगे। इससे कुछ माह पहले प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी महेश वर्मा भी बीआरएस ले चुके हैं। वहीं विभाग में डीटीओ यानी एमएलओ के पद भी रिक्त हैं। इसके लिए तकनीकी अधिकारी नहीं बचे हैं। ऐसे में दूसरे विभागों से भी अधिकारी लिए जा रहे हैं, फिर भी यह कमी पूरी नहीं हो रही है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि अधिकारी क्यों बीआरएस ले रहे हैं यह समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में अधिकारियों की भारी कमी है उपायुक्त ही नहीं डीटीओ भी पूरे नहीं हैं। एक एक अधिकारी को दो दो कार्यालयों का काम दिया हुआ है।उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से परिवहन विभाग के लिए भर्ती नहीं हुई है, सरकार से अधिकारी मांगे गए हैं।

You Might Also Like

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..

पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला…..

July 7, 2024 July 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब खुद का मैप्स यूज करेगी ओला अब खुद का मैप्स यूज करेगी ओला
Next Article छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी: मौसम विभाग छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी: मौसम विभाग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?