By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुस्त पड़ा मानसून, झारखंड में अगले 4 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम; जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > सुस्त पड़ा मानसून, झारखंड में अगले 4 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम; जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट
राज्य

सुस्त पड़ा मानसून, झारखंड में अगले 4 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम; जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट

Last updated: 2024/07/08 at 11:49 AM
Share
5 Min Read
सुस्त पड़ा मानसून, झारखंड में अगले 4 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम; जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट
SHARE

पिछले दस दिनों से जहां पूरे राज्य में सक्रिय मानसून का असर दिख रहा था, वहीं रविवार को कमजोर मानसून देखने को मिला। हालांकि, राजधानी के हरमू, कडरु, अरगोड़ा समेत कुछ अन्य जगहों पर रिमझिम फुहारों ने राहत दी, लेकिन उमस का असर भी देखने को मिली।

पिछले दस दिनों के अंदर हुई वर्षा ने किसानी को बल दिया है। पिछले दस दिनों से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून का असर देखने को मिला और लगातार हो रही रिमझिम फुहारों ने तापमान गिरा दिया है। किसान खेतों का रूख करने लगे हैं और खरीफ फसल की तैयार में जुट गए हैं।

राजधानी सहित पूरे झारखंड में रिमझिम बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जुलाई को राजधानी समेत पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह स्थिति 11 जुलाई तक बने रहने के संकेत दिए गए हैं।

बता दें कि अब तक पूरे राज्य में सामान्य वर्षापात 255.3 मिमी की जगह 129.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि राजधानी में 263 मिमी की जगह 138.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

बताया गया कि राजधानी में 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

24 घंटे का ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। जबकि कहीं कहीं भारी वर्षा हुई। राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर रही। सबसे अधिक वर्षा 112 मिमी गोड्डा के दुमका के कुशियारी में रिकार्ड की गई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

खरीफ फसलों की कर लें पूरी तैयारी

बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के विज्ञानी डॉ. डीके शाही ने किसानों को खरीफ फसलों की खेती के लिए खेतों को तैयार करने की सलाह दी है।

खरीफ मौसम में खेती किसानी पर विचार साझा करते हुए बताया कि प्रदेश में 80 प्रतिशत कृषि कार्य इसी मौसम यानी खरीफ में होने से किसानों को कई बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

किसानों को खेतीबाड़ी में अधिक से अधिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेतों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सही समय पर खरीफ खेती की तैयारी राज्य के किसानों के लिए बेहद उपयोगी एवं लाभप्रद होगी।

उन्होंने कहा कि इस समय खेतों में जुताई के लिए उपयुक्त नमी मौजूद है। ऐसे में किसान अपने खाली पड़े खेतों की जुताई ढाल के विपरीत दिशा में करें तथा खेतों के मेड़ को दुरूस्त कर लें।

खेतों की तैयारी में बोई जाने वाली फसलों के लिए खेत की जुताई पूरी कर खेतों में कंपोस्ट खाद डालकर अच्छी तरह मिट्टी में मिला दें।

खरीफ फसलों का समय पर बुआई के लिए शुद्ध, स्वस्थ प्रमाणित व उन्नत बीज का ही चयन करें। बीज को उपचारित करने के लिए फफूंदनाशी, कीटनाशी दवा, खरपतवार नाशक दवा की व्यवस्था करनी चाहिए।

दलहनी एवं तेलहनी फसलों के बीज को उपचारित करने के लिए संबंधित फसल का राईजोबियम कल्चर यानी जीवाणु खाद को इस्तेमाल में लाएं।

खेती किसानी में बेहतर उपज के लिए मिट्टी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसानों के लिए मिट्टी जांच के आधार पर अनुशंसित उर्वरकों की मात्रा का प्रयोग करना उचित होगा।

मिट्टी जांच रिपोर्ट नहीं होने की स्थिति में किसानों को संबंधित फसल के लिए अनुशंषित खाद एवं उर्वरकों की संतुलित मात्रा का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

You Might Also Like

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..

पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला…..

July 8, 2024 July 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विदेश मंत्री ने भारत-रूस रिश्तों को लेकर कही ये बात विदेश मंत्री ने भारत-रूस रिश्तों को लेकर कही ये बात
Next Article जॉन हीली ने जेलेंस्की से मुलाकात कर नए पैकेज देने का किया वादा जॉन हीली ने जेलेंस्की से मुलाकात कर नए पैकेज देने का किया वादा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?