By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बरेली में जुलाई के पहले सप्ताह बारिश ही बारिश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बरेली में जुलाई के पहले सप्ताह बारिश ही बारिश
छत्तीसगढ़राज्य

बरेली में जुलाई के पहले सप्ताह बारिश ही बारिश

Last updated: 2024/07/08 at 4:35 PM
Share
4 Min Read
बरेली में जुलाई के पहले सप्ताह बारिश ही बारिश
SHARE

बरेली

बरेली में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आठ वर्ष बाद जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2016 में एक से सात जुलाई के बीच 286.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा 232.8 मिमी दर्ज किया गया। बीते सात दिनों से हो रही बारिश का क्रम सोमवार को जारी है। बारिश के बीच शहर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।   

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक एक से सात जुलाई तक औसतन 135.2 मिमी बारिश होती है। वर्ष 2016 में इस दौरान 286.6 मिमी बारिश हुई थी। इस साल इस दरम्यान 232.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 97.6 मिमी ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अबकी बार दो दिशाओं से प्रवेश कर रहे चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है।

बारिश का क्रम जारी है। खंडवर्षा भी हो रही है। वर्ष 2016 में भी यही स्थिति थी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हल्की, मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने पर आसमान साफ होने के आसार हैं।

सोमवार दिन में बारिश, शाम को खिली थी धूप
शनिवार देर रात से जारी हल्की, तेज बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से घने बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं रिमझिम होती रही। बारिश से गर्मी के तेवर ठंडे रहे। शाम को हल्की धूप निकली, हालांकि देर रात फिर बारिश शुरू हो गई। 24 घंटे में 31.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जलभराव से बढ़ीं समस्याएं
शहर की सबसे बड़ी मलिन बस्ती हजियापुर के हालात बुरे हैं। नगर आयुक्त और महापौर के आदेशों के बाद भी यहां नालों की सफाई नहीं हो सकी है। अब सड़कों पर जलभराव व कीचड़ की वजह से आवागमन मुश्किल हो गया है। रविवार को बारिश न होने से जलभराव कम हुआ, पर कीचड़ और बदबू ने लोगों का निकलना दूभर कर दिया है। हाल ही में नगर आयुक्त ने हजियापुर का दौरा कर ठेकेदारों को नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। ठेकेदार व निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया।

वहीं, आजमनगर मोहल्ले में हरी मस्जिद वाली गली जर्जर और बदहाल हो चुकी है। वार्ड संख्या 20 के इरफान कुरैशी ने कहा कि बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाता है। कीचड़ और गंदगी की वजह से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है।

दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिलेवासियों से मोबाइल फोन में दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि बिजली गिरने की सूचना पूर्व में प्राप्त हो सके और लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। बारिश के दौरान धातु की वस्तुएं न छूने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखने, फोन पर बातचीत न करने आदि के सुझाव दिए हैं।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि अगर नालों की सफाई नहीं हुई है, तो निश्चित तौर पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नालों की सफाई और आवाजाही सुचारु करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

You Might Also Like

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

July 8, 2024 July 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान
Next Article फ्रांस चुनाव से 20 दिन पहले बने गठबंधन ने जीतीं सर्वाधिक सीटें फ्रांस चुनाव से 20 दिन पहले बने गठबंधन ने जीतीं सर्वाधिक सीटें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….
पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?