By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  निगम के रवैए से पार्किंग ध्वस्त व्यापारी हलाकान, निगम ने बिना प्लानिंग किया कार्य इसलिए हो रहीं फजीहत – डॉ. उज्वला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ >  निगम के रवैए से पार्किंग ध्वस्त व्यापारी हलाकान, निगम ने बिना प्लानिंग किया कार्य इसलिए हो रहीं फजीहत – डॉ. उज्वला
छत्तीसगढ़राज्य

 निगम के रवैए से पार्किंग ध्वस्त व्यापारी हलाकान, निगम ने बिना प्लानिंग किया कार्य इसलिए हो रहीं फजीहत – डॉ. उज्वला

Last updated: 2024/07/11 at 9:00 AM
Share
2 Min Read
 निगम के रवैए से पार्किंग ध्वस्त व्यापारी हलाकान, निगम ने बिना प्लानिंग किया कार्य इसलिए हो रहीं फजीहत – डॉ. उज्वला
SHARE

बिलासपुर। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कबाड़ी की जगह पर गार्डन बनाए जाने के फैसले का विरोध बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्ज्वला कराड़े ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि जिस स्थान पर गार्डन बनाया जा रहा है, वहां पार्किंग की जरूरत अधिक थी। इस क्षेत्र के व्यापारियों का भी मानना है कि गार्डन की जगह पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए थी। पुराने बस स्टैंड के आसपास सामान लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भारी वाहन आते हैं। गार्डन बनने के कारण यहां लगभग 50 से अधिक दुकानों का रास्ता बंद जैसा हो जाएगा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। डॉ उज्वला ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सूर्या होटल के सामने अवैध पार्किंग हटाकर 30 फीट चौड़ी सडक़ बनाई जाएगी, जिससे व्यापारियों को सुविधा होगी। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि शहर में गाडयि़ां और आबादी बढ़ रही हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। डॉ. उज्वला ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली से व्यापारियों और आम जनता की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। निगम ने जल्दबाजी में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की, जिससे गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस चालान काट रही है। पहले रोड की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं करने पर सडक़ पर जाम लग रहा है। उन्होंने शासन से मांग की है कि गार्डन के स्थान पर पार्किंग स्थल बनाया जाए, जिससे व्यापारियों और आम जनता को राहत मिले। इस मुद्दे पर शहर के व्यापारियों ने भी डॉ. कराड़े का समर्थन किया है और नगर निगम से अपील की है कि वह शहर की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाएं। व्यापारियों का कहना है कि पार्किंग की समस्या का समाधान न होने से उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

You Might Also Like

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पीएम आवास के संबंध में लिखा पत्र…..

July 11, 2024 July 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  एक बार फिर 21 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने 10 हजार यात्रियों को लौटाए टिकट टिकट की राशि  एक बार फिर 21 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने 10 हजार यात्रियों को लौटाए टिकट टिकट की राशि
Next Article सुप्रीम कोर्ट में होगा 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट में होगा 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?