By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंग्लैंड को मिला एंडरसन जैसा खूंखार गेंदबाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > इंग्लैंड को मिला एंडरसन जैसा खूंखार गेंदबाज
खेल

इंग्लैंड को मिला एंडरसन जैसा खूंखार गेंदबाज

Last updated: 2024/07/11 at 12:51 PM
Share
3 Min Read
इंग्लैंड को मिला एंडरसन जैसा खूंखार गेंदबाज
SHARE

वेस्टइंडीज की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में है. पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. यह मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के वर्तमान में सबसे महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट है. एंडरसन की विदाई से पहले इंग्लिश टीम को उनके जैसा खूंखार गेंदबाज मिल गया है. डेब्यू टेस्ट खेल रहे 26 साल के गस एटकिंसन ने विंडीज के बल्लेबाजों को सांस तक लेने का मौका नहीं दिया और एक-एक करके 7 शिकार किए. उन्होंने दिग्गज एंडरसन के सामने ही उनके जैसी खतरनाक गेंदबाजी करते हुए विंडीज टीम को तहस-नहस कर दिया.

कप्तान से लेकर लोअर ऑर्डर तक को लौटाया

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने विपक्षी कप्तान क्रेग ब्रैथवेट (6 रन) को ही सबसे पहले अपना शिकार बनाया. इसके बाद वह रुके ही नहीं और एक-एक करके विकेट चटकाते गए. हालांकि, एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर 88/3 था, लेकिन इसके बाद बाकी 7 बल्लेबाज सिर्फ 33 रन जोड़ सके. पूरी टीम 121 रन पर ढेर हो गई. एटकिंसन ने 12 अपनी ओवर की बॉलिंग के दौरान 45 रन देकर 7 विकेट झटके. विंडीज के मिकाइल लुइस ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. अलिक अथानाजे 23 रन और कवेम हॉज 24 रन बनाकर आउट हुए. बाकी बल्लेबाज तो मानो मैदान का चक्कर लगाकर वापस लौट गए.

इंग्लैंड के पास 68 रन की बढ़त

पहले दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने 68 रन की बढ़त भी ले ली है. स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 189/3 रहा. वेस्टइंडीज को 121 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली से शानदार बैटिंग देखने को मिली. हालांकि, वह अनलकी रहे और 76 रन के स्कोर पर आउट हो गए. उनकी इस पारी में 14 चौके शामिल रहे. बेन डकेट 3 रन बनाकर चलते बने. वहीं, ओली पॉप ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने से पहले उन्हें जेसन होल्डर ने अपना शिकार बनाया. जो रूट (15 रन*) और हैरी ब्रूक (25 रन*) नाबाद लौटे. दूसरे दिन इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि उसके बल्लेबाज एक बड़ी बढ़त लेने में कामयाब रहें.

एंडरसन ने भी लिया विकेट

अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे जेम्स एंडरसन भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे. उन्होंने जेडेन सील्स को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटाया. टेस्ट फॉर्मेट में एंडरसन का यह 701वां विकेट है. बता दें कि यह अनुभवी पेसर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है. दूसरी पारी में अगर वह 8 विकेट चटकाते हैं तो शेन वॉर्न (708 विकेट) को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर आ जाएंगे.

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

July 11, 2024 July 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर मिली जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दिया बयान IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर मिली जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दिया बयान
Next Article पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?