By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ड्रैगन की अर्थव्यवस्था में आ रही नाटकीय गिरावट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ड्रैगन की अर्थव्यवस्था में आ रही नाटकीय गिरावट
विदेश

ड्रैगन की अर्थव्यवस्था में आ रही नाटकीय गिरावट

Last updated: 2024/07/11 at 5:16 PM
Share
3 Min Read
ड्रैगन की अर्थव्यवस्था में आ रही नाटकीय गिरावट
SHARE

वॉशिंगटन। चीन की अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आ रही है। ये दावा किया है अमेरिका के भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने। चीन की अर्थव्यवस्था में नाटकीय गिरावट आ रही है और अब उसके पास दो ही विकल्प हैं या तो वह अपने पड़ोसियों के खिलाफ आक्रामकता जारी रखे या फिर अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करे और अपनी आक्रामकता को कम करे। राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि 'चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी आ रही है, और यह मंदी इस हद तक है कि चीन की अर्थव्यवस्था कई सेक्टर्स में अपस्फीति (वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में गिरावट) के कगार पर पहुंच सकती है। उपभोक्ताओं का अर्थव्यवस्था में विश्वास खत्म हो रहा है। चीन में बेरोजगारी दर 25 प्रतिशत से अधिक हो गई है। यह बहुत बुरा आंकड़ा है।' उन्होंने कहा, 'चीन ने जबरदस्त कर्ज लिया है, खास तौर पर प्रांतीय और स्थानीय स्तर पर। साथ ही लोगों की कुल संपत्ति, जो ज्यादातर रियल एस्टेट में निवेश की जाती है, में काफी गिरावट आई है।' राजा कृष्णमूर्ति ने कहा 'शी जिनपिंग के पास दो विकल्प हैं। या तो, एक तरफ, वह मौजूदा रास्ते पर चलते हैं, जो आर्थिक आक्रामकता को बढ़ा रहा है, पड़ोसियों के प्रति तकनीकी और सैन्य आक्रामकता को बढ़ा रहा है, अर्थव्यवस्था और जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों पर और अधिक नियंत्रण स्थापित कर रहा है। या फिर वह कोई दूसरा तरीका अपना सकते हैं, जिसमें आक्रामकता को कम करना, नियंत्रण को कम करना, उद्यमिता को फिर से पनपने देने जैसे कदम शामिल हैं।' राजा कृष्णमूर्ति ने दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता का जिक्र किया। साथ ही फिलीपींस के साथ जारी सीमा विवाद और भारत के साथ लद्दाख में जारी तनाव का भी जिक्र किया और चीन को निशाने पर लिया। कृष्णमूर्ति ने कहा कि 'अर्थव्यवस्था की खराब हालत की वजह से चीन के सर्वोच्च नेता शी जिनपिंग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।' अमेरिका के इलिनोइस का प्रतिनिधित्व करने वाले चार बार के सांसद कृष्णमूर्ति संयुक्त राज्य अमेरिका और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा पर संसदीय समिति के सदस्य भी हैं।  
 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 11, 2024 July 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बिलासपुर में डेढ़ करोड़ की ठगी, ‘ड्रीम गर्ल’ बनकर युवक को प्यार की मीठी बातों से फंसाया छत्तीसगढ़-बिलासपुर में डेढ़ करोड़ की ठगी, ‘ड्रीम गर्ल’ बनकर युवक को प्यार की मीठी बातों से फंसाया
Next Article पाकिस्‍तान में जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर बरस रहा कहर पाकिस्‍तान में जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर बरस रहा कहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?