By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > 70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण
छत्तीसगढ़राज्य

70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण

Last updated: 2024/07/11 at 6:40 PM
Share
3 Min Read
70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण
SHARE

 मनेन्द्रगढ़

एमसीबी-छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजाक मनेन्द्रगढ़ की छात्राएं लाभान्वित हुई।सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 70 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भाजपा कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, पार्षद अनिल प्रजापति, डा. रश्मि सोनकर,दिनेश्वर मिश्रा, जे के सिंह, श्याम बिहारी रैकवार,रामचरित द्विवेदी, आलोक जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर जैन, शिव केवट,समेत संस्था प्राचार्य यू बी मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।मुझे विश्वास है कि छात्राएँ अब समय पर स्कूल आएँगी। डा. रश्मि सोनकर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।

लखन श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर नगर व स्कूल का नाम रोशन करने कहा।उन्होंने कहा कि पहले आसपास गांव से आने वाली छात्राओं को साइकिल नहीं होने से आने जाने में काफी समय लगता था।साथ ही परेशानी उठानी पड़ती थी।पार्षद अनिल प्रजापति ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से सहूलियत होगी। साथ ही छात्राएं अब समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अपनी पार्षद निधि से दो लाख रु. देने की घोषणा की।

दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है. बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को आगे लाने में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी काफी योगदान रहता है,मुझे विश्वास है कि यह स्कूल आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम और भी ऊंचा करेगा।उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के प्राचार्य यू बी मिश्रा ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूरा प्रयास रहता है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्राएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़े, उन्होंने बीते वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि हम क्वांटिटी पर नहीं बल्कि क्वालिटी पर भरोसा करते हैं।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पारसमणी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य यू बी मिश्रा, मुकदेव राम, शिव शेखर सिंह, बी आर महिपाल, चंद्रमणि प्रसाद द्विवेदी,तारिक सिद्धिकी,श्रीमती सुनी कच्छप, श्रीमती मधुमिता चौधरी,श्रीमती निधि तिवारी, पारसमणी, कु माधुरी दास, श्रीमती राधा सिंह,सुदीप कुमार, श्रीमती निधि जैन, अप्पू राहा समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

July 11, 2024 July 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर कसा तंज मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर कसा तंज
Next Article मिस्टर जज आप नहीं… मैं हूं मिस्टर जज आप नहीं… मैं हूं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?