By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने गुजरात को देश का पहला विकसित राज्य बनाने के ‘गुजरात गुणवत्ता संकल्प’ का शुभारंभ किया 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मुख्यमंत्री ने गुजरात को देश का पहला विकसित राज्य बनाने के ‘गुजरात गुणवत्ता संकल्प’ का शुभारंभ किया 
राज्य

मुख्यमंत्री ने गुजरात को देश का पहला विकसित राज्य बनाने के ‘गुजरात गुणवत्ता संकल्प’ का शुभारंभ किया 

Last updated: 2024/07/12 at 3:15 PM
Share
4 Min Read
मुख्यमंत्री ने गुजरात को देश का पहला विकसित राज्य बनाने के ‘गुजरात गुणवत्ता संकल्प’ का शुभारंभ किया 
SHARE

गांधीनगर | मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को साकार करने में गुजरात क्वालिटी यानी गुणवत्तापूर्ण सेवा और सुविधाओं के माध्यम से अग्रणी बनने को तैयार है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की मूलभूत शर्त क्वालिटी अर्थात गुणवत्ता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को शानदार सफलता मिली है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि अब ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के विचार के साथ मोदी 3.0 सरकार गुणवत्ता के मामले में भी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, और गुजरात इसमें अग्रणी योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने यह बात भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया-क्यूसीआई) की ओर से गुरुवार को अहमदाबाद में आयोजित ‘गुजरात गुणवत्ता संकल्प’ एजेंडा परिसंवाद सत्र का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संतुष्टिकरण और विकास की राजनीति से एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सेचुरेशन से यह सुनिश्चित हुआ है प्रत्येक योजना का लाभ जरूरतमंद लाभार्थियों तक अवश्य पहुंचे। ऐसे जनहित एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ जब गुणवत्ता जुड़ती है, तब जीवन जीने की सुगमता अर्थात ईज ऑफ लिविंग में वृद्धि होती है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प किया है, इसमें सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आउटपुट (उत्पाद) के लिए हम सभी को तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री के सारे आह्वानों को स्वीकार कर विकास का रोल मॉडल और ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ बन गया है, जिसे और भी तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए ‘विकसित गुजरात@2047’ का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, लॉजिस्टिक हैंडलिंग कैपेसिटी और ढांचागत सुविधाओं के कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और स्टार्टअप में लगातार तीन वर्षों से अग्रणी राज्यों में से एक है। इसके साथ ही, फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से लगभग 100 कंपनियां गुजरात में संचालित हैं, अब हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और निर्यात क्षेत्र में भी गुजरात देश का नेतृत्व करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की यह शुरुआत गुजरात के 5जी विकास मॉडल यानी गुणवान गुजरात, ग्रीन गुजरात, ग्लोबल गुजरात, गतिशील गुजरात और गर्वित गुजरात में गुणवत्ता का एक और ‘जी’ जोड़कर गुजरात को देश का पहला विकसित राज्य बनाने के संकल्प में एक नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता सुधार के विभिन्न विषयों पर फलदायी चर्चा सत्रों के आयोजन और इस पूरे समारोह के लिए आयोजकों को बधाई दी। उद्घाटन सत्र में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जक्षय शाह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि जिस तरह से ऐतिहासिक दांडी यात्रा की शुरुआत गुजरात से हुई थी, उसी तरह गुणवत्ता क्षेत्र में आमूल परिवर्तन लाने के लिए गुणवत्ता यात्रा भी गुजरात से शुरू हो रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्टीम्ड सूजी रोल घर पर बनाए ईजी एंड हेल्दी स्नैक्स स्टीम्ड सूजी रोल घर पर बनाए ईजी एंड हेल्दी स्नैक्स
Next Article दिल्ली चिड़ियाघर में बीमार हुआ शंकर हाथी 1998 में इस देश से मिला था गिफ्ट  दिल्ली चिड़ियाघर में बीमार हुआ शंकर हाथी 1998 में इस देश से मिला था गिफ्ट 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?