By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे इंटरसेप्टर वाहन: CM विष्णुदेव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे इंटरसेप्टर वाहन: CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़राज्य

सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे इंटरसेप्टर वाहन: CM विष्णुदेव साय

Last updated: 2024/07/12 at 5:10 PM
Share
3 Min Read
सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे इंटरसेप्टर वाहन: CM विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर
 छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए रायपुर समेत 15 जिलों में सर्वसुविधा से युक्त 15 नए इंटर सेप्टर वाहन अब दौड़ेंगे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन इंटर सेप्टर वाहनों को सीएम हाउस के सामने फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।

राज्य में लंबे समय ऐसे सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनाें की आवश्यकता राज्य में महसूस की जा रही थी। इंटर सेप्टर वाहन से अब आसानी से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम कस सकेगा।

साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने, निर्धारित मापदंड से अधिक चकाचौंध के हेड लाइट, वाहन में लगे यंत्रों की तेज आवाज मापने, वाहनाें के ग्लास में निर्धारित मापदंड से अधिक गहरी काली फिल्म लगाकर अपराध करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सकेगी।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा कोष मद से चार करोड़ 47 लाख 48 हजार 594 रुपये की लागत से खरीदे गए इन 15 इंटर सेप्टर वाहनों में ध्‍वनि विस्तारक यंत्र और 360 डिग्री में निगरानी के लिए सर्विलांस कैमरा भी लगा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति की बेहतर निगरानी के साथ-साथ जल्द से जल्द सुगम यातायात प्रबंधन की कार्रवाई आसानी से की जा सके।

राज्य के 15 जिलाें की आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति के लिए राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा निधि प्रबंधन समिति की अनुशंसा पर राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत सर्व सुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनाें के प्रबंध की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सर्वसुविधा से युक्त इंटर सेप्टर वाहन

इंटर सेप्टर वाहन में स्पीड रडार गन लगा हुआ है। यह तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों की गति को मापने का काम करेगा। इसी तरह से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों की जांच ब्रीथ एनालाइजर मशीन से की जा सकेगी।

वाहन में निगरानी के लिए सर्विलांस कैमरा, प्रकाश तीव्रता मापन यंत्र से वाहन की तेज हेडलाइट (प्रकाश) की जांच आसानी से होने के साथ ध्वनि मापक यंत्र से वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रो की आवाज मापा जा सकेगा।

इसी तरह ग्लास पारदर्शिता यंत्र से वाहन के ग्लास की पारदर्शिता मापने, पीए सिस्टम यंत्र से सुगम यातायात प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश दिए जा सकेंगे।
इन जिलों में होगी तैनाती

नए इंटर सेप्टर वाहनाें की तैनाती रायपुर समेत बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ सरगुजा, जगदलपुर, कांकेर में की जा रही है। इन 15 जिलाें में इंटर सेप्टर वाहनाें के संचालन के लिए चिन्हित कर्मचारियाें को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये पोस्ट सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये पोस्ट
Next Article सुप्रीम कोर्ट: ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट: ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?