By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्यसभा में घटी भाजपा की ताकत, पर मिलने वाली है गुड न्यूज; कैसे एक साथ मिलेंगी 8 सीटें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > राज्यसभा में घटी भाजपा की ताकत, पर मिलने वाली है गुड न्यूज; कैसे एक साथ मिलेंगी 8 सीटें…
देश

राज्यसभा में घटी भाजपा की ताकत, पर मिलने वाली है गुड न्यूज; कैसे एक साथ मिलेंगी 8 सीटें…

Last updated: 2024/07/15 at 11:11 AM
Share
3 Min Read
राज्यसभा में घटी भाजपा की ताकत, पर मिलने वाली है गुड न्यूज; कैसे एक साथ मिलेंगी 8 सीटें…
SHARE

राज्यसभा से 4 मनोनीत सदस्य शनिवार को रिटायर हो गए। ये सभी सदस्य भाजपा के कोटे से थे और इनके सदन से विदा होने के साथ ही उसकी संख्या 86 ही रह गई है।

एनडीए को मिलाकर देखें तो यह संख्या 101 है। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उसकी संख्या में इजाफा होगा।

फिलहाल राज्यसभा में 19 सीटें खाली हैं और मौजूदा सदस्यों की संख्या 226 है। 19 सीटों में से 4 सीटें जम्मू-कश्मीर की हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने के बाद ही राज्यसभा के इलेक्शन होंगे।

इसके अलावा 4 सीटें नामित सदस्यों की खाली हैं। वहीं 11  राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जो महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों की हैं। 

मौजूदा समीकरणों के अनुसार इन 11 सीटों में से 8 पर एनडीए आसानी से जीत हासिल कर सकता है। इस तरह कुल संख्या 86 तक पहुंच जाएगी।

इन 11 में से 10 राज्यसभा सीटें पिछले महीने ही खाली हुई हैं क्योंकि कई सदस्यों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था।

इनमें पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव जैसे नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा एक सीट बीआरएस के राज्यसभा सांसद रहे के. केशव राव के इस्तीफे से खाली हुई है। वह अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस तरह आने वाले महीनों में एनडीए को 8 सीटों पर जीत मिलने के आसार हैं। 

वहीं तीन सीटें विपक्षी INDIA गठबंधन को मिल सकती हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि उसकी संख्या भी तेलंगाना में जीत के चलते 27 तक पहुंच जाएगी। यह आंकड़ा विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए जरूरी 25 से 2 सीट अधिक होगा।

गौरतलब है कि एनडीए के पास भले ही अपने दम पर बहुमत नहीं है, लेकिन राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस, बीजेडी, एआईएडीएमके जैसे दलों के समर्थन से वह जरूरी बिल पारित कराती रही है।

शनिवार को मनोनीत सांसद राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी का कार्यकाल समाप्त हो गया। इन लोगों ने संसद सदस्य बनने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

मनोनीत सांसदों में 7 किसी भी दल के नहीं, पर देते हैं भाजपा का साथ

राष्ट्रपति की ओर से कुल 12 सांसदों को मनोनीत किया जा सकता है। इन सांसदों में से 5 भाजपा के मेंबर हो गए थे, जबकि 7 सांसद किसी भी दल के सदस्य नहीं हैं।

हालांकि ये सांसद बिल पारित होने के मौके पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का ही समर्थन करते रहे हैं। भाजपा से जुड़े एक और मनोनीत सदस्य गुलाम अली हैं। वह सितंबर 2028 में रिटायर होने वाले हैं।

The post राज्यसभा में घटी भाजपा की ताकत, पर मिलने वाली है गुड न्यूज; कैसे एक साथ मिलेंगी 8 सीटें… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

July 15, 2024 July 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गांवो में श्रमदान से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थानों की साफ-सफाई गांवो में श्रमदान से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थानों की साफ-सफाई
Next Article बिलासपुर के लिए एक और बेहतर कदम उठाए हम, एक पेड़ मां अरपा के नाम पर अवश्य लगाए बिलासपुर के लिए एक और बेहतर कदम उठाए हम, एक पेड़ मां अरपा के नाम पर अवश्य लगाए
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?