By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- बेहद खराब हो गए हालात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- बेहद खराब हो गए हालात…
विदेश

हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- बेहद खराब हो गए हालात…

Last updated: 2024/07/15 at 11:46 AM
Share
3 Min Read
हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- बेहद खराब हो गए हालात…
SHARE

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमें पता है कि एक पूर्व राष्ट्रपति पर गोली चलाई गई है और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हुई है।

आप जिसे भी चाहें उसका समर्थन करने का अधिकार है। लेकिन हिंसा के जरिए कोई जवाब नहीं दिया जा सकता है। दोनों ही पार्टियों के सदस्यों को निशाना बनाया गया है और गोली मारी गई है।

6 जनवरी को राजधानी पर हमला कर दिया गया था। पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला किया गया। राज्यपाल के किडनैपिंग की साजिश हो या फिर डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा  हमला। अमेरिका में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा, हम इस तरह की हिंसा को सामान्य नहीं होने दे सकते। हमारे देश का राजनीतिक इतिहास बहुत ही गर्म रहा है।  

अब इसे शांत करने की जरूरत है। हम सब इसके लिसए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा , हो सकता है कि हमारे बीच मतभेद रहते हों। मैं कई बार कह चुका हूं कि चुनने का अधिकार ही चुनाव है और यह अमेरिका का भविष्य तय करेगा। 

जो बाइडेन ने सात मिनट का बयान ओवल ऑफिस से जारी किया। 2021 में सत्ता संभालने के बाद से केवल तीन बार उन्होंने इस ऑफिस का इस्तेमाल किया है।

बता दें कि उनका यह बयान अहम इसिलए माना जा रहा है क्योंकि उनपर पहले से ही उम्मीदवारी छोड़ने का दबाव है। उनकी मेंटल हेल्थ पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि अगले चार साल राष्ट्रपति रहने के लिए वह सक्षम नहीं हैं। 

जो बाइडेन ने पिछली बार ओवल ऑफिस से गाजा और यूक्रेन को लेकर बयान दिया था। बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी एक आम बात हो गई है।

अमेरिका में चार राष्ट्रपतियों की हत्या की गई है और कई अन्य पर भी जानलेवा हमले हुए हैं। कई बार राष्ट्रपति उम्मीदवारों पर गोली चली है।

अब इस हमले को भी जो बाइडेन प्रचार का हिस्सा बनाना चाहते हैं. उनका कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। जो बाइडेन ने कहा, घृणा का कोई स्थान नहीं है। सभी अमेरिकियों को एकजुट होने की जरूरत है। 

बता दें कि रविवार को डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उनके कान को छूकर गोली निकल गई थी।

इसके बाद सीक्रेट सर्विस के लोग उन्हें सुरक्षित जगह पर लेकर गए। हमलावर को भी तुरंत ढेर कर दिया गया था। 

The post हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- बेहद खराब हो गए हालात… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 15, 2024 July 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़क गई बीजेपी? शेयर किया वीडियो… डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़क गई बीजेपी? शेयर किया वीडियो…
Next Article डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का आया बयान, कहा….. डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का आया बयान, कहा…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?