By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे
राज्य

मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे

Last updated: 2024/07/17 at 1:00 PM
Share
2 Min Read
मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली में महरौली-बदरपुर रोड पर सैदुलाबाज बस स्टैंड के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार चालक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई। इससे कार मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर तक उपचाराधीन रहने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि गौतमपुरी निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद अल्ताफ तड़के करीब छह बजे अपनी कार एल्ट्रोज को लेकर महरौली से बदरपुर की तरफ जा रहा था। जब वह सैदुलाबाज बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अचानक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। उसने सड़क पर चल रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान खानपुर के शिव पार्क निवासी 28 वर्षीय मूलचंद के रूप में हुई है। वहीं, गति तेज होने के कारण राहगीर को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से जा टकराई। इससे कार चला रहा मोहम्मद अल्ताफ भी बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अल्ताफ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के स्वजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक मूलचंद कूड़ा बीनने का काम करता था। जिस समय कार से उससे टक्कर मारी तो वह सड़क से कूड़ा बीन रहा था। उसकी रिक्शा भी रोड की साइड में खड़ी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह आसमान की तरफ कई फिट उछलकर सड़क पर सिर की तरफ से गिरा। ज्यादा खून बहने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

You Might Also Like

पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….

आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर, ड्रिप, रीपर और सीड ड्रिल से बदली किसानों की तकदीर….

July 17, 2024 July 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मां को कामयाबी का श्रेय देते हुए रवींद्र जडेजा की खूबसूरत पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाली बात मां को कामयाबी का श्रेय देते हुए रवींद्र जडेजा की खूबसूरत पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाली बात
Next Article श्रीलंकाई क्रिकेटर की सरेआम हत्या, बदमाशों ने पत्नी और बच्चों के सामने गोलियों से किया हमला श्रीलंकाई क्रिकेटर की सरेआम हत्या, बदमाशों ने पत्नी और बच्चों के सामने गोलियों से किया हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….
मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….
शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?