By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से…
विदेश

‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से…

Last updated: 2024/07/18 at 12:07 PM
Share
5 Min Read
‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से…
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी को वापस लेने की अटकलों को नकारते आए हैं।

पिछले कुछ दिनों से उनके पार्टी के डेमोक्रेट सांसदों ने खुल कर उन्हें अपना नाम वापस लेने की सलाह दी है। इस बीच अब बाइडेन ने बड़ी बात कही है।

बाइडेन ने कहा है कि वह अपनी दावेदारी तभी वापस लेंगे जब उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी। यह पहली बार है जब बाइडेन ने पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बहस में अपने खराब प्रदर्शन के बाद अपनी दावेदारी वापस लेने की बात की है। 

एक रिपोर्ट में बताया कि बीईटी न्यूज के साथ इंटरव्यू में 81 वर्षीय बाइडेन से पूछा गया कि क्या ऐसा कुछ हो सकता है जिससे वह 2024 नवंबर में होने वाले चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बारे में सोचे। इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, “अगर मेरी कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आती है।

अगर डॉक्टर मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि आपको कोई बड़ी समस्या है।” हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या की बात कर रहे हैं।

बाइडेन ने इससे पहले कई बार कहा है कि वह दूसरा कार्यकाल पूरा करने के लिए स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। उन्होंने कहा है कि वह ट्रम्प को हराने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

वह बार-बार इस बात पर जोर इसीलिए दे रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनके उम्र और मानसिक स्वास्थ्य पर लगातार बहस चल रही है। पिछले महीने से अब तक बाइडेन अपने भाषणों में भी कई बार गलतियां कर चुके हैं जिसमें बोलते हुए बार-बार लड़खड़ाते नजर आए थे। 81 वर्षीय बाइडेन ने अपनी इन गलतियों को स्वीकार किया है।

मैंने अपनी योग्यता साबित की है- बाइडेन

बाइडेन ने यह भी कहा कि वह 2020 के चुनाव में ट्रांजिशनल उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह अपने से कम उम्र के किसी और को इस बार यह जिम्मेदारी सौंपेंगे लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने फिर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बाइडेन ने कहा, ” देखिए, आपको याद होगा कि मैंने इसलिए चुनाव लड़ा क्योंकि मैंने कहा था कि मैं एक ट्रांजिशनल उम्मीदवार बनने जा रहा हूं। और मुझे लगा कि मैं इसे किसी और को सौंप दूंगा लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि चीजें इतनी बदल जाएंगी।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उम्र बढ़ने के साथ थोड़ी सी समझदारी ही आती है।” उ

न्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपनी योग्यता साबित कर दी है कि वे देश के लिए काम कर सकते हैं। 

32 प्रतिशत सांसदों ने बाइडेन के रेस से हटने का किया है समर्थन

अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान बाइडेन ने तीन बार फिजिकल एग्जामिनेशन करवाए हैं जिनमें न्यूरोलॉजिकल जांच भी शामिल है।

फरवरी में उनके डॉक्टर केविन ओ’कॉनर ने कहा कि बाइडेन कुछ हद तक गठिया से पीड़ित है। उनका स्लीप एपनिया के लिए भी इलाज किया जा रहा है। हालांकि, ओ’कॉनर ने यह भी कहा कि बाइडेन स्वस्थ हैं और राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों को पूरा करने में सक्षम हैं।

इस बीच अमेरिकी प्रतिनिधि एडम शिफ बाइडेन से फिर से चुनाव ना लड़ने की मांग करने वाले सबसे हाई-प्रोफाइल हाउस डेमोक्रेट बन गए हैं।

उन्होंने USAToday के अनुसार चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि बाइडेन 5 नवंबर के चुनाव में ट्रम्प को नहीं हरा पाएंगे। इस महीने की शुरुआत में रॉयटर्स/इप्सोस के सर्वे के मुताबिक तीन में से एक डेमोक्रेट या 32 प्रतिशत सांसदों ने कहा था कि बाइडेन को इस रेस से हट जाना चाहिए।

The post ‘अगर…’ बाइडेन का बड़ा ऐलान, ऐसा हुआ तो हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की रेस से… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 18, 2024 July 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले CBI का बड़ा ऐक्शन, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर…
Next Article ओमान के पास समंदर में डूबे तेल टैंकर से बचाए गए 8 भारतीय, बाकी चालक दल की तलाश जारी… ओमान के पास समंदर में डूबे तेल टैंकर से बचाए गए 8 भारतीय, बाकी चालक दल की तलाश जारी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?