By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एडीआर ने 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > एडीआर ने 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया
राज्य

एडीआर ने 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया

Last updated: 2024/07/21 at 2:00 PM
Share
4 Min Read
एडीआर ने 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया
SHARE

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस खर्च के मामले में देश की सबसे बड़ी रीजनल पार्टी है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में पार्टी की कमाई 333.45 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 181.1 करोड़ रुपए किए। वहीं, कमाई के मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति टॉप पर रही। 2022-23 में पार्टी की कमाई 737 करोड़ रुपए रही, जबकि खर्च के 57.47 करोड़ रुपए रहा। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वायएसआर कांग्रेस कमाई के मामले में तीसरे और खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर रही।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में देश की 57 में से 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, सभी पार्टियों को अपनी सालाना आय-व्यय की रिपोर्ट आयोग का सौंपनी होती है
कमाई के मुकाबले एक चौथाई कम खर्च किया
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 39 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय एक हजार 740 करोड़ रुपए थी जो पिछले साल 2021-22 की तुलना में 20 करोड़ रुपए अधिक है। वहीं पार्टियों का खर्च केवल 481 करोड़ रुपए ही रहा। यानी कमाई के मुकाबले खर्च एक चौथाई से भी कम है।

Contents
18 पार्टियों ने ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई20 पार्टियों ने कमाई से ज्यादा किया खर्चभाजपा कमाई और खर्च के मामले में सबसे बड़ी नेशनल पार्टी

18 पार्टियों ने ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई

एडीआर के मुताबिक, देश की 18 रीजनल पार्टियों ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की अपनी ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग को जमा नहीं की। इसमें शिवसेना, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और शिवसेना भी शामिल हैं। पार्टियों को 31 अक्टूबर, 2023 तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर एनुअल ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी थी। केवल 16 ने समय ही समय सीमा का पालन किया और 23 पार्टियों ने अपनी रिपोर्ट देरी से जमा की।

20 पार्टियों ने कमाई से ज्यादा किया खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, 19 रीजनल पार्टियों ने अव्ययित आय (अनस्पेंट इनकम) घोषित की। बीआरएस की अव्ययित आय सबसे अधिक 680 करोड़ रुपए थी। उसके बाद बीजू जनता दल की 171 करोड़ रुपए और डीएमके की 161 करोड़ रुपए रही थी। इसके विपरीत 20 पार्टियों ने कमाई से ज्यादा खर्च होने की जानकारी दी। इसमें जनता दल (सेक्युलर) ने अपनी आय से 490 प्रतिशत अधिक खर्च किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि दान और चुनावी बांड से पार्टियों को सबसे ज्यादा पैसा मिला, जिसकी राशि एक हजार करोड़ रुपए थी।

भाजपा कमाई और खर्च के मामले में सबसे बड़ी नेशनल पार्टी

फरवरी 2024 में एडीआर ने 6 नेशनल पार्टियों की कमाई और खर्च की रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल पार्टियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी कुल आय लगभग 3077 करोड़ रुपए घोषित की। भाजपा ने सबसे ज्यादा कमाई (2361 करोड़ रुपए) और सबसे ज्यादा खर्च (1361.68 करोड़ रुपए) किया। कांग्रेस 452.375 करोड़ रुपए की आय के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि पार्टी ने 467.13 करोड़ रुपए खर्च किए।

You Might Also Like

बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..

वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी: बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच…..

July 21, 2024 July 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जियो फिर डाटा खपत में बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क जियो फिर डाटा खपत में बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क
Next Article बारिश के लिए महादेव को रिझाने की कोशिश, मंदिर के गर्भगृह में पानी भरकर शिवलिंग डुबोया बारिश के लिए महादेव को रिझाने की कोशिश, मंदिर के गर्भगृह में पानी भरकर शिवलिंग डुबोया
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..
बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?