By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-यूपी-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक में किया बदलाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-यूपी-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक में किया बदलाव
देश

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-यूपी-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक में किया बदलाव

Last updated: 2024/07/22 at 8:00 PM
Share
2 Min Read
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-यूपी-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक में किया बदलाव
SHARE

देहरादून। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-यूपी-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान आज से लागू कर दिया गया है। कमर्शियल गाड़ियों को हाईवे पर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से यूपी के रास्ते दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का रूट भी बदला है।
कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान रविवार रात 12 बजे से लागू कर दिया था। अब दिल्ली से मेरठ आने वाले 10 टायर और भारी क्षमता वाले वाहनों को गाजियाबाद में रोका जाएगा और इन्हें हापुड़ की ओर से निकाला जाएगा। हापुड़ से ये वाहन किठौर होकर मवाना होते हुए रामराज को निकलेंगे। यहां से इन वाहनों को मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड और सहारनपुर भेजा जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था बना ली गई है। 
हरिद्वार में सोमवार से रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं होगा। परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के चलते बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए चंडीघाट, मोतीचूर और ऋषिकुल मैदान में तीन अस्थायी बस स्टैंड बनाए हैं। पुलिस ने परिवहन निगम से बस स्टैंड को दूसरी जगह डायवर्ट करने का आग्रह किया था। कांवड़ यात्रा में देहरादून-ऋषिकेश रूट की बसें मोतीचूर अस्थाई बस स्टैंड से संचालित होंगी। बिजनौर-नजीबाबाद रूट की बसें चंडीघाट और रुड़की, मुज्जफरनगर, दिल्ली रूट की बसें ऋषिकुल मैदान से चलेंगी।
दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहनों को गाजियाबाद पुलिस बार्डर पर रोकेगी। ट्रक और भारी वाहनों को एनएच-58 पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वाहनों को हापुड़ से वाया किठौर होते हुए मवाना और वहां से बहसूमा से रामराज होकर गुजारा जाएगा। यहां से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देहरादून के लिए भेजा जाएगा। आने वाले वाहनों को इसी रूट से गाजियाबाद-दिल्ली भेजा जाएगा।
कांवड़ मेले के लिए सोमवार से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही मेला अवधि के लिए दो ट्रेनों का हरिद्वार स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वहीं, छह ट्रेनों को ज्वालापुर, मोतीचूर और रायवाला स्टेशन पर रोका जाएगा।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

July 22, 2024 July 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भूकंप के झटकों से हिला टोक्यो, लोग घरों से आए बहार, कोई नुकसान नहीं भूकंप के झटकों से हिला टोक्यो, लोग घरों से आए बहार, कोई नुकसान नहीं
Next Article छत्तीसगढ़-सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद छत्तीसगढ़-सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?