By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: India vs Sri Lanka T-20 series: श्रीलंका के असलंका को मिली कप्तानी, 27 जुलाई को पहला मुकाबला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > India vs Sri Lanka T-20 series: श्रीलंका के असलंका को मिली कप्तानी, 27 जुलाई को पहला मुकाबला
खेल

India vs Sri Lanka T-20 series: श्रीलंका के असलंका को मिली कप्तानी, 27 जुलाई को पहला मुकाबला

Last updated: 2024/07/23 at 1:24 PM
Share
4 Min Read
India vs Sri Lanka T-20 series:  श्रीलंका के असलंका को मिली कप्तानी,  27 जुलाई को पहला मुकाबला
SHARE

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को 16 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान किया। टी-20 की कमान चरिथ असलंका को सौंपी गई है। हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में खराब परफॉरमेंस के कारण पूर्व कप्तान वनिंदू हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी। 18 जुलाई को BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी।

श्रीलंका में टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज इंडिया ने 2-1 से जीती थी। टी-20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

चरिथ असलंका बने नए कप्तान
11 जुलाई को वनिंदू हसरंगा के कप्तानी छोड़ने के बाद चरिथ असलंका को श्रीलंका की टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं। चरिथ असलंका ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें उन्हें 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा था। वनडे की कप्तानी पहले से ही कुसल मेंडिस के पास हैं। वहीं टेस्ट की कमान धनंजय डी सिल्वा के हाथों में हैं।

भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची
सोमवार को भारतीय टीम 3 टी-20 मैच खेलने के लिए कैंडी पहुंच गई। 27 जुलाई को पहला टी-20 मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में 2 अगस्त से खेली जाएगी।

दोनों टीम के स्क्वॉड
श्रीलंका का टी-20 स्क्वॉड : चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कमिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, महेश थीक्षणा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टी-20 स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

भारतीय कोच गंभीर का पहला असाइनमेंट
गौतम गंभीर पहली बार भारतीय टीम के कोच बनें हैं। बतौर भारतीय कोच गंभीर का यह पहला असाइनमेंट होगा। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

रोहित और विराट वनडे टीम में
रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। रोहित और कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है। इसके साथ ही वनडे टीम में पहली बार हर्षित राणा और रियान पराग को जगह मिली है। रियान ने भारत के लिए टी-20 खेला है। वहीं हर्षित ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

July 23, 2024 July 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गंडक नदी की बाढ़ से हड़कंप, आधा दर्जन गांवों को खतरा, लोग अपने घरों को तोड़ रहे गंडक नदी की बाढ़ से हड़कंप, आधा दर्जन गांवों को खतरा, लोग अपने घरों को तोड़ रहे
Next Article क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आँसू: EURO 2024 में पुर्तगाल को स्लोवेनिया पर मुश्किल जीत क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आँसू: EURO 2024 में पुर्तगाल को स्लोवेनिया पर मुश्किल जीत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?