By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बजट 2024: पीएम किसान योजना की राशि में बदलाव नहीं, फसल बीमा योजना का विस्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > व्यापार > बजट 2024: पीएम किसान योजना की राशि में बदलाव नहीं, फसल बीमा योजना का विस्तार
व्यापार

बजट 2024: पीएम किसान योजना की राशि में बदलाव नहीं, फसल बीमा योजना का विस्तार

Last updated: 2024/07/23 at 4:54 PM
Share
3 Min Read
बजट 2024: पीएम किसान योजना की राशि में बदलाव नहीं, फसल बीमा योजना का विस्तार
SHARE

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए संसद में आम बजट पेश हो गया है। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े एलान किये हैं। आम बजट से किसानों को काफी उम्मीद थी। किसानों को उम्मीद थी कि इस बजट में पीएम किसान योजना की राशि में बढ़ोतरी होगी, लेकिन ऐसा कोई एलान नहीं हुआ।

सरकार ने एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास के लिए कई एलान किये, लेकिन पीएम किसान योजना की राशि में इजाफा न होने की वजह से किसानों को निराशा हाथ लगी। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार सरकार पीएम किसान योजना की राशि में बढ़ोतरी करेगी।

कब हुई थी योजना की शुरुआत

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना का एलान फरवरी 2019 में बजट में किया गया था। इस साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था और यह बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। वर्तमान में पीएम किसान योजना का लाभ 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलता है।

इस योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किस्त के तौर पर किसानों के अकाउंट में आती है। हर चार महीनों में किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर होते हैं। इस साल जून में सरकार ने किसानों के अकाउंट में 17वीं किस्त ट्रांसफर किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि पीएम किसान योजना का लाभ 11.8 करोड़ किसानों को मिला है। पीएम किसान योजना के अलावा 4 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलता है। पिछले साल के बजट में फसल बीमा योजना के लिए 13,625 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे।

किसानों के लिए हुए बड़े एलान

आम बजट 2024 में वित्त मंत्री ने किसानों के लिए कई बड़े एलान किये हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार का फोकस कृषि क्षेत्र पर है।

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार का फोकस कृषि के उत्पादन में उत्पादकता और लचीलापन लाने पर रहेगा।

सरकार आने वाले 2 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को नेचुरल खेती करने में मदद करेगी।
सरकार द्वारा दलहन और तिलहन के लिए मिशन शुरू किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि खेती के लिए डिजिटल सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड को 5 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

सरकार ने एग्रीकल्चर सेक्टर के विकास और किसानों की इनकम में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

You Might Also Like

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

July 23, 2024 July 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- बजट में मिला सिर्फ धोखा मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- बजट में मिला सिर्फ धोखा
Next Article सरकार ने क्यों लिया Angel Tax को खत्म करने का फैसला? सरकार ने क्यों लिया Angel Tax को खत्म करने का फैसला?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?