By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चुनाव से पहले ही कमला हैरिस की बड़ी जीत, महज 36 घंटे में जुटा लिया बहुमत; ट्रंप के लिए बाइडेन से ज्यादा खतरा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > चुनाव से पहले ही कमला हैरिस की बड़ी जीत, महज 36 घंटे में जुटा लिया बहुमत; ट्रंप के लिए बाइडेन से ज्यादा खतरा…
विदेश

चुनाव से पहले ही कमला हैरिस की बड़ी जीत, महज 36 घंटे में जुटा लिया बहुमत; ट्रंप के लिए बाइडेन से ज्यादा खतरा…

Last updated: 2024/07/24 at 11:33 AM
Share
3 Min Read
चुनाव से पहले ही कमला हैरिस की बड़ी जीत, महज 36 घंटे में जुटा लिया बहुमत; ट्रंप के लिए बाइडेन से ज्यादा खतरा…
SHARE

जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की नई उम्मीदवार कमला हैरिस हैं।

दो दिन पहले ही बाइडेन सोशल मीडिया में अमेरिकियों को भेजे संदेश में घोषणा की कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया।

चुनाव से महज कुछ महीने पहले ट्रंप के खिलाफ उम्मीदवार बनने के बाद कमला हैरिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी- अपनी पार्टी के नेताओं का समर्थन हासिल करना।

महज 36 घंटे के भीतर कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है। हिलेरी क्लिंटन, बराक ओबामा समेत कई सांसदों ने कमला हैरिस को अपनी समर्थन दिया है। 

डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद के लिए बहुमत हासिल करने के बाद कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए आधिकारिक उम्मीदवार बन गई हैं।

उन्होंने महज 36 घंटे में पार्टी के उन नेताओं का समर्थन हासिल कर लिया, जो पहले कमला हैरिस के नाम पर नाखुशी जता रहे थे।

कमला हैरिस को लेकर अमेरिका में ताजा सर्वेक्षण यह भी कहता है कि ट्रंप को बाइडेन के मुकाबले हैरिस से ज्यादा खतरा है। पार्टी से समर्थन हासिल करने के बाद कमला हैरिस ने एक बयान में कहा कि वो डोनाल्ड ट्रंप को हराकर ही दम लेंगी।

बहुमत के बाद कमला हैरिस क्या बोलीं
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक समर्थन अर्जित कर लिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “जब मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान की घोषणा की थी, तो मैंने कहा था कि मैं सबसे पहले नामांकन के लिए समर्थन हासिल करना चाहती हूं। आज रात, मुझे हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक व्यापक समर्थन प्राप्त करने पर गर्व है, और कैलिफोर्निया की बेटी के रूप में, मुझे गर्व है कि मेरे गृह राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने हमारे अभियान को शीर्ष पर पहुंचाने में मदद की। मैं जल्द ही औपचारिक रूप से नामांकन स्वीकार करने के लिए उत्सुक हूं।” 

बता दें कि 81 वर्षीय बाइडेन ने अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और पार्टी सांसदों के बढ़ते दबाव के बीच चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।

वो पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। हालांकि व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दे दी है कि बाइडेन अब कोरोना से उबर चुके हैं।

लेकिन, पिछले पांच दिन से बाइडेन रहस्यमयी तरीके से गायब हैं। सोशल मीडिया पर उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर तमाम अफवाहें चल रही हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत बेहद गभीर है। 

The post चुनाव से पहले ही कमला हैरिस की बड़ी जीत, महज 36 घंटे में जुटा लिया बहुमत; ट्रंप के लिए बाइडेन से ज्यादा खतरा… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article US सीक्रेट सर्विस चीफ का अपने पद से इस्तीफा, कहा- हम ट्रंप पर हमला नहीं रोक सके… US सीक्रेट सर्विस चीफ का अपने पद से इस्तीफा, कहा- हम ट्रंप पर हमला नहीं रोक सके…
Next Article मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवारों को रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, बजट के तुरंत बाद किया ऐलान… मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवारों को रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, बजट के तुरंत बाद किया ऐलान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?