By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बंगाल में एक ओर विवाद शुरु, उत्तर बंगाल का नॉर्थ ईस्ट में किया जाए विलय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > बंगाल में एक ओर विवाद शुरु, उत्तर बंगाल का नॉर्थ ईस्ट में किया जाए विलय
राजनीती

बंगाल में एक ओर विवाद शुरु, उत्तर बंगाल का नॉर्थ ईस्ट में किया जाए विलय

Last updated: 2024/07/26 at 2:33 PM
Share
3 Min Read
बंगाल में एक ओर विवाद शुरु, उत्तर बंगाल का नॉर्थ ईस्ट में किया जाए विलय
SHARE

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पीएम को दिया प्रस्ताव, टीएमसी ने किया विरोध

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उत्तर पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) के अंतर्गत शामिल करने का प्रस्ताव रखने की बात कही। उनके इस बयान से नया विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों ने इसे अलगाववादी कदम बातया है। उन्होंने कहा कि इसे लागू नहीं किया जा सकता। वहीं बीजेपी सांसदों ने मजूमदार के इस प्रस्ताव का बचाव किया है। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख मजूमदार ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए उत्तर पश्चिम बंगाल को डोनर मंत्रालय के अंतर्गत शामिल करने का प्रस्ताव पीएम मोदी को दिया है। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री ने इससे जुड़ा एक वीडियो बुधवार को जारी किया था। इसमें उन्होंने बताया कि वह पीएम मोदी से मिले और प्रस्ताव दिया कि पश्चिम बंगाल का हिस्सा होते हुए भी उत्तर बंगाल पूर्वोत्तर के साथ समानताएं साझा करता है इसलिए इसे मंत्रालय के तहत पूर्वोत्तर में शामिल किया जाए।
केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर टीएमसी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि बंगाल कभी विभाजित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गोरखालैंड की मांग उठी थी…तब पश्चिम बंगाल के लोगों ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सुकांत मजूमदार को याद रखना चाहिए कि बंगाल के लोग ऐसी मांग बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे इस तरह की बात करेंगे तो जिस तरह से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) और कांग्रेस शून्य हो गए हैं ठीक उसी तरह बंगाल में बीजेपी भी शून्य हो जाएगी।
टीएमसी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के पास न तो क्षमता है और न ही दूरदर्शिता। कल वे कहने लगेंगे कि हम आंध्र या तमिलनाडु को विभाजित करेंगे। जब उनके पास 303 सांसद थे, तब वे ऐसा नहीं कर पाए। अब मोदी सरकार भी नहीं है। यह एनडीए सरकार है। उनके पास 240 सांसद हैं और विपक्ष के पास भी करीब इतना ही संख्या बल है।
वहीं बीजेपी सांसद अनंत महाराज ने मजूमदार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मजूमदार सही हैं। उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर क्षेत्र में शामिल किया जाना चाहिए। उत्तर बंगाल को ग्रेटर कूचबिहार भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह पश्चिम बंगाल को विभाजित करने के बारे में नहीं है। उत्तर बंगाल कभी पश्चिम बंगाल था ही नहीं। महाराज ने कहा कि इसे पश्चिम बंगाल में मिला दिया गया। यह एक असंवैधानिक कदम था…इसे फिर से स्थापित किया जाना चाहिए और जितनी जल्दी हो सके ग्रेटर कूचबिहार को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

July 26, 2024 July 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चाय उद्योग परिदृश्य सकारात्मक रहने की उम्मीद: धुनसेरी टी चाय उद्योग परिदृश्य सकारात्मक रहने की उम्मीद: धुनसेरी टी
Next Article दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर रूट पर हादसा, पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, ट्रैक से उतरा इंजन दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर रूट पर हादसा, पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, ट्रैक से उतरा इंजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?