By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त, 128 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकृत 208 रहे शेष
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त, 128 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकृत 208 रहे शेष
छत्तीसगढ़राज्य

जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त, 128 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकृत 208 रहे शेष

Last updated: 2024/07/27 at 12:16 PM
Share
6 Min Read
जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त, 128 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकृत 208 रहे शेष
SHARE

मनेन्द्रगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दूरस्थ अंचल विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार के ग्राफ हरफरा स्कूल परिषर में 4 ग्राम पंचायतों भगवानपुर एच्यूलए खोहराए तथा कुदरा को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजिन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती, रवि शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जनपद सदस्य चंद्र प्रताप क्षेत्र क्र.10 रूप जायसवाल क्षेत्र क्र. 07, ज्योति सिंह क्षेत्र क्र.12 तथा सरपंच अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, तिलकधारी, रामसिया, प्रमिला सिंह ने छत्तीशगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में जिला सदस्य दृगपाल सिंह, कलेक्टर डी.राहुल वेंकट परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार कोटाडोल निराजकांत तिवारी, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, सर्व विभाग जिला स्तरीय अधिकारी, कोटवार सहित पांचों ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता तारा पाण्डेय, सुकवरिया, शांति सिंह तथा रानी सिंह की गोद भराई कर अच्छी पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही 3 बच्चों शिवा सिंह, मायू तथा रिया का जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्नप्राशन का रस्म कराया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत च्यूल के सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह के 11 सदस्यों तथा ग्राम पंचायत अक्तवार के स्व. सहायता समूह के 10 सदस्यों को 4.4 किग्रा उन्नत किस्म के रागी बीज का वितरण किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में कृषकों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी उप संचालक कृषि विभाग द्वारा बताया गया। मत्स्य विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत भगवानपुर में 02 नग, ग्राम तोजा में 01 नग, ग्राम खमरौध में 01, ग्राम मेंहदौली में 01, ग्राम हरचौका में 01, ग्राम चांटी में 01 नग, ग्राम अक्तवार में 01 नग, ग्राम माड़ीसरई में 01 नग, ग्राम पूंजी में 01 नग तथा ग्राम नौठिया में निजी एवं शासकीय तालाबों के लिए मछुआरे का कार्य करने वालों को एक-एक नग जाल प्रदाय किया गया। वन विभाग द्वारा ग्राम हरफरा स्कूल परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा रोपण कर शिविर में आये हुए हितग्राहियों को बीज एवं विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा उदकी ग्राम के राम लखन दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा खमरौध की दिव्यांग ललिता को ट्राई साईकल तथा 8 लोगों कों जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभाग के माध्यम से छ़ड़ी प्रदाय किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में जिन ग्रामीणों का आधार कार्ड नहीं बना है उसके लिए भी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें ग्राम हरफरा के 8, भगवानपुर के 4, अक्तवार के 3, रेंद के 3 तथा पतवाही एवं च्यूल के 01-01 आधार सहित कुल 20 आधार कार्ड मौके पर ही बनाकर उपलब्ध कराया गया।

मांग एवं शिकायत के कुल 366 आवेदन हुये प्राप्त
जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आयुर्वेद औषधि विभाग, आजाक विकास विभाग, शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, उद्योग विभाग, रोजगार कार्यालय, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक से मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये, कुल मिलाकर 336 आवेदन प्राप्त हुये इनमें से 128 का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया तथा शेष 208 आवदेन लंबित है। लंबित आवेदनों को विभागवार समीक्षा करते हुये प्राक्कलन तैयार कर आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकासखंड भरतपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन का पहला शिविर आयोजित हुआ, जिसमें आप सबकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं सभी ग्रामीण जन एवं यहां के जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूूं। जिला अधिकारी समयाभाव के कारण ग्रामीण जनता तक पहुंच नहीं पाते तो उसी के सिलसिले में यहां पर शिविर का आयोजन किया गया। समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह प्रयास हमारा, शासन और प्रशासन तथा आप सबका है। यहा पर जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उनका निराकरण हम सबको मिलकर करना है। इसके साथ ही विभाग के वो अमला जो जमीन स्तर पर कार्य करते है वे सतर्क एवं सावधान हो जाये। अभी खरीफ फसल का सीजन है अधिक काम करने की आवश्यकता है। किसी भी विभाग के कर्मचारी कार्य में लापरवाही की शिकायत पाये जाने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

You Might Also Like

सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..

खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..

खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….

हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार, जल संरक्षण, मछली पालन और सिंचाई से किसानों की बढ़ रही आय, सरगुजा के किसान देवानंद बने सफलता की मिसाल…..

July 27, 2024 July 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रजक समाज को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन रजक समाज को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next Article  2 करोड़ के गहने की लूट, बिहार पुलिस मुख्यालय ने सूचना देने वालों को 3 लाख कि घोषणा की  2 करोड़ के गहने की लूट, बिहार पुलिस मुख्यालय ने सूचना देने वालों को 3 लाख कि घोषणा की
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?